मोहाली(Geenews Network)

मोहाली सेक्टर -77 में इंटेलिजेंस दफ्तर की तीसरी मंजिल पर रॉकेट प्रोपैनल्ड ग्रेनेड आरपीजी फायर हुआ। जोकि खिड़की तोड़ते हुए अंदर जा गिरा लेकिन ग्रेनेड फटा नहीं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 8 बजे के करीब आरपीजी फायर हुआ। बताया जा रहा है कि इंटेलिजेंस की बिल्डिंग उड़ाने का प्लान था। आईजी इंटेलिजेंस, एसएसपी मोहाली के साथ पूरे जिले के आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सेक्टर -77 का पूरा एरिया सील कर लिया गया है। फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है ।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने डीजीपी से रिपोर्ट तलब कर ली है। आरएन डोके एडीजीपी पंजाब भी मौके पर पहुंचे हैं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार इंटेलिजेंस बिल्डिंग के सामने से आरपीजी फायर हुआ बताया जा रहा है लेकिन हैरानी की बात यह है कि इंटेलिजेंस दफ्तर के सामने सोहाना अस्पताल की बाउंड्री है। वहीं अस्पताल के साथ इंटेलिजेंस दफ्तर की पार्किंग है जो एरिया पूरी तरह से खाली पड़ा है। डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाकर जांच की जा रही है। सोहाना अस्पताल में भी सर्च अभियान शुरू कर दिया है। आरपीजी फायर के बाद पूरे एरिया में दहशत का माहौल है। मोहाली में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मौके पर सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। आरपीजी फायर से इंटेलिजेंस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बने ऑफिस की खिड़की टूटने के बाद दीवार भी डैमेज हुई बताई जा रही है।
कुछ दिन पूर्व ही चंडीगढ़ की बुडैल जेल के बाहर भी है विस्फोटक सामग्री मिली थी । जेल की पिछली दीवार को उड़ाने की साजिश के तहत यह विस्फोटक यहां रखे गए थे ।घटना पर पूर्व सीएम कैप्टेन अमरिंदर सिंह , शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल और भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने चिंता जताई। तीनों नेताओं ने सीएम भगवंत मान से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की।

इंटेलिजेंस के हेड क्वार्टर की बिल्डिंग पर माइनर अटैक हुआ है। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। खिड़की टूटी है, लेकिन अंदर नुकसान नहीं हुआ। जिसकी जांच जारी है। पुलिस व इंटेजिलेंस के सारे आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस टीम की तरफ से जांच की जा रही है। इसे आतंकी हमले से इन्कार नहीं किया जा सकता। हम इसकी जांच कर रहे हैंं। घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है:एसपी (हेडक्वार्टर) रविंदर पाल सिंह

