दोनों पर ब्रयू ब्रास पब के मालिक से रंगदारी मांगने व पब पर गोलियां चलाने का है आरोप

मोहाली 16 सितंबर (Geenews Network) – जेल में बंद गैंगस्टर संपत नेहरा व काली शूटर को शुक्रवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लाई थी। दोनों को अदालत ने पंाच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गैंगस्टर संपत नेहरा व काली शूटर कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नाई व कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गें हैं और उन्हीं के कहने पर काम करते हैं। दोनों को सीआइए स्टाफ खरड़ ले जाया गया है जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।

जिक्रयोग है कि सेक्टर-80 में चल रहे पब ब्रयू ब्रास के मालिक हरप्रीत सिंह को 10 मार्च को सुबह पौने 4 बजे उनके मोबाइल पर व्हट्सएप नंबर से एक काल आई। काल करने वाले ने उनसे 40 लाख रूपये की रंगदारी मांगी। हरप्रीत को लगा कोई उनसे मजाक कर रहा है। 11 मार्च की रात साढ़े 11 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उनके पब पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। गोलियां चलाने के कुछ देर बाद रात डेढ़ बजे उसी व्हट्स एप्प नंबर से एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि ‘ये जो फोन ना उठाना, ब्लाक करना रिकार्डिंग करना हमारे साथ किया ना तो फालतू मरेगा। फोन उठाकर आराम से बात करले नहीं तो समझ ले तेरा होटल तेरा परिवार रिश्तेदार कोई सेफ नहीं है। सब हमसे मिलकर चलते हैं तूंं भी चल यह सिर्फ ट्रेलर है फिल्म मत समझ लेना (गोल्डी बराड़) लारेंस बिश्नोई ग्रुप’ बाद में इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद दोनों को मामले में नामजद कर उनसे पूछताछ की जाएगी।

By Admin

Translate »