शव की शिनाख्त करवाने में जुटी पुलिस, मुंह पर गढ़े थे कांच के टुकड़े
मोहाली 15 सितंबर (Geenews network)- एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई सिटी के पास शराब के ठेके के पीछे खाली ग्राउंड में लहूलुहान हालत में मिली 25 वर्षीय युवक की लाश मामले में बलौंगी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कत्ल मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ बलौंगी पैरीविंकल ग्रेवाल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए शव 72 घंटे तक सिविल अस्प्ताल की मार्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक की फोटो आसपास के सभी थानों में भेज दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है किसी पुलिस स्टेशन में व्यक्ति के लापता होने की शिकायत तो दर्ज नहीं करवाई गई। जिससे उसके परिवार तक पहुंच की जा सके। मुंह पर गढ़े थे कांच की बोतल के टुकड़े मृतक की लाश शराब के ठेके ठीक पीछे खाली मैदान में मिली थी। युवक के मुंह से काफी खून बह चुका था और उसके मुंह पर कांच के टुकड़े गढ़े थे। पुलिस के अनुसार कत्ल करने वाले ने युवक के मुंह पर कांच की बोतल से कई वार किए गए हों। वहीं मृतक के गले पर भी निशान मिले जिस कारण यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक का गला भी घोंटा गया है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करवाने में जुटी है। हत्यारे के खिलाफ आइपीसी की धारा 302 व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।राहगीर ने दी थी पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना बुधवार सुबह एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर खाली मैदान में युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। जिसके बाद तुरंत बलौंगी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची थी। इसके अलावा डीएसपी गुरशेर संधू व डीएसपी खरड़ रुपिंदर कौर ने भी मौका का जायजा लिया था। फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट्स इकठ्ठे किए थे। पुलिस को मौका -ए-वारदात से पान गुटका के पैकेट व शराबी की खाली बोतल भी बरामद हुई थी।
