मोहाली 10 सितंबर (Geenews network) – मोहाली पुलिस ने हथियारों की नोक पर लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 6 लोगों को 4 पिस्टल, 14 कारतूस, 6 मैग्जीन व एक जैटा कार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपित यूपी से बलौंगी एरिया में हथियार सप्लाई करने आए थे जिन्हें पुलिस ने सिके्रट इंफर्मेशन के आधार पर गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सिमरनजीत सिंह निवासी नानकसर मोहल्ला तरनतारन, गुरप्रताप सिंह निवासी तरनतारन, जसमीत सिंह निवासी सेक्टर-46 चंडीगढ़, भूपिंदर सिंह, गुलजार खान व लखनदीप सिंह निवासी गांव ठेठरके डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। आरोपितों के खिलाफ थाना बलौंगी में आइपीसी की धारा 34 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के हाथ लगी थी लीड़पंजाब में खराब हालातों के मद्देनजर डीजीपी पंजाब ने ला एंड आर्डर बरकरार रखने के लिए स्पेशल नाकाबंदी के निर्देश दिए थे। जिसको लेकर मोहाली पुलिस शहर के संवेदनशील प्वाइंट्स पर नाकाबंदी कर जांच करती है। 6 सितंबर की शाम करीब 7.55 पर भी पुलिस ने बलौंगी टैक्स बैरियर पर नाकाबंदी की हुई थी। सहायक थानेदार बाविंदर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियारों की तस्करी करते हैं जोकि यूपी से हथियार लाकर बलौंगी एरिया में उन्हें बेचने के लिए आ रहे हैं। पुलिस के हाथ लीड लगते ही उन्होंने ट्रैप लगा लिया।जैटा गाड़ी में सवार तीन आरोपितों को पुलिस ने पहले किया था गिरफ्तारआरोपित सिमरनजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह, जसमीत सिंह फाक्सवैगन जैटा कार में सवार थे। पुलिस को लीड देने वाले ने गाड़ी का नंबर (पीबी-10 एफई-3572) नोट करवाया था। उक्त गाड़ी जब नाके बंदी से गुजरने लगी तो पुलिस ने उन्हें शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो आरोपितों से .32 बोर देसी पिस्टल, एक मैग्जीन व 8 कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।निशानदेही पर तीन और की हुई गिरफ्तारीपुलिस ने उक्त तीनों की निशानदेही पर पटियाला एरिया से भुपिंदर सिंह, गुलजार खान व लखनदीप सिंह को गिरफ्तार कर उक्त मामले में नामजद किया। आरोपितों से पुलिस को दो देसी पिस्टल मैगजीन लगे हुए, एक खाली मैग्जीन व 6 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के यह बात भी सामने आई है कि आरोपित सिमरनजीत सिंह पर सिटी तरनतारन थाने में आइपीसी की धारा 397, 307, 511, 506 के तहत मामला दर्ज है। जबकि आरोपित लखनदीप सिंह पर आइपीसी की धारा 397, 302 व आम्र्स एक्ट के तहत सदर पटियाला थाने में मामला दर्ज है। इसके अलावा आम्र्स एक्ट के तहत डवीजन नंबर -6 जालंधर में भी एम मामला दर्ज है।

By Admin

Translate »