मोहाली 10 सितंबर (Geenews network)- सीआईए स्टाफ मोहाली पुलिस ने लारेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे को 11 पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपित से एक बीएमडब्ल्यू गाड़ी भी बरामद की गई है जिसे नशे व अवैध हथियारों की तस्करी के दौरान इस्तेमाल किया जाता था। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ धीमा निवासी मकान नंबर- 940 एमसी आफिस विश्वकर्मा रोड थाना दोराहा जिला लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपित भीमा को खरड़ से स्पेशल इन्फर्मेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। अरोपित भीमा जो कि सुनील कुमार उर्फ सोनू निवासी गांव हाजीपुर थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर, जसमीत सिंह उर्फ लक्की निवासी रायपुर थाना बुलोवाल जिला होशियारपुर, निखिल कांत शर्मा निवासी मोहल्ला रूपचंद थाना कोतवाली जिला पटियाला का पुराना साथी है।उप सारे आरोपित एक बड़ा नेक्सेस चला रहे थे। उक्त गैंगस्टर हथियारों की सप्लाई करते थे। अश्विनी कुमार निवासी गांव खिजरपुर थाना पेहवा जिला कुरुक्षेत्र ने ही मनप्रीत सिंह उर्फ भीमा, जसमीत सिंह उर्फ लक्की , निखिल कांत शर्मा व सुनील कुमार उर्फ सोनी गुर्जर को हथियार सप्लाई किये थी। अश्वनी कुमार को सीआईए पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपित से बरामद पिस्टलों में एक पिस्टल ग्लोक 9एमएम मेड इन आस्ट्रिया बरामद हुई है। एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी ने बताया कि आरोपित मनप्रीत सिंह उर्फ भीमा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सिटी खरड़ में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को क्रिश्चियन स्कूल टी प्वाइंट खरड़ से शाम साढ़े 4 बजे गिरफ्तार किया गया है।भीमा के खिलाफ जिला लुधियाना के थाना कूमकलां में आईपीसी की धारा &79बी, &4, 201 के तहत मामला दर्ज है। वहीं एक मामला एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट का सदर खरड़ में भी दर्ज है। दोनों ही मामलों में आरोपित की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि और ऊपर से जो बीएमडब्ल्यू कार बरामद हुई है वह जसमीत सिंह उर्फ लक्की के नाम पर रजिस्टर्ड है और यह कार नशे व हथियारों की सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जाती थी।

By Admin

Translate »