मोहाली,31मई (Geenews network)जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग लडक़ी से दो युवकों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया और उसके बाद उसे सुनसान जगह पर छोड़ कर चले गए। इस बारे में युवती ने अपने परिवार को जानकारी दी जिसके बाद परिजनों ने पीडि़त का मेडिकल करवाया और रेप की पुष्टी होने पर पुलिस को शिकायत दी। सदर खरड़ पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376डी, 377, 342, 324, 328, 506 व पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी जसप्रीत सिंह उफ्र बाज बताया जा रहा है जिसने अपने दोस्त के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। दूसरे आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। 17 वर्षीय पीडि़त युवती ने बताया कि उसे जसप्रीत सिंह बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और वहां उसका दोस्त भी मौजूद था। दोनों ने 16 मई को उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और बाद में उसे जान से मारने की धमकियां देकर एक सुनसान जगह पर छोड़ गए। उसे इतना डराया कि वह काफी सहम गई। बाद में उसके परिवार ने उससे पूछा तो उसने सारी बात बताई जिसके बाद दोनों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई और मामला दर्ज करवाया गया।

By Admin

Translate »