मोहाली,2 जून (Geenews network) प्लॉट का सौदा कर आर्मी सेवानिवृत अधिकारी से 8.65 लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में मटौर थाना पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान नवजीत सिंह निवासी युनाइटेड सोसायटी-3 सेक्टर-68 मोहाली, परमिंदर कौर, मोहिंदरपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, दलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, नरिंदर सिंह के रूप में हुई है। नवजीत सिंह स्काई रॉक सिटी वेलफेयर सोसायटी का मालिक है और बाकी आरोपी वहां कर्मचारी थे। उनके खिलाफ 64 वर्षीय जिला सोलन निवासी उमेश चंद ने पुलिस को शिकायत दी थी।उमेश चंद ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने वर्ष 2015 में अखबार में स्काई रॉक सिटी वेलफेयर सोसायटी सेक्टर-70 का विज्ञापन देखा था। उसे खबर पढक़र पता चला कि उक्त कंपनी मोहाली क्षेत्र में प्लॉट काटकर दे रही है। उसने उनके रजिस्टर्ड दफ्तर में जाकर संपर्क किया। जहां सोसायटी के उक्त सभी मैंबर मौजूद थे। 100 गज के प्लॉट का सौदा 8.65 लाख रुपये में किया जिसमें 10 हजार मैंबरशिप फीस और 2.50 लाख रूपये ईडीसी शामिल थी। सौदा करने के बाद आरोपियों ने तो उसे प्लॉट की रजिस्ट्री करवाई और ना ही पैसे वापिस किए। उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी जिसके बाद उक्त आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।
