एक मामले में महिला ने ससुर पर करवाया मामला दर्ज, दूसरे में शादी का झांसा देकर युवती से हुआ दुष्कर्म


  • मोहाली15 मई, (हप्र ) मोहाली में युवतियों से रेप के दो अलग-अलग मामले सामने आए है। एक मामले में महिला ने अपने ससुर पर ब्लैकमेल कर उससे रेप करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे मामले में महिला को शादी का झांसा देकर रेप किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों ही मामलों में आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मंगलवार को भी मोहाली में तीन रेप के मामले दर्ज किए गए थे। हर एक दिन छोडक़र महिला से छेड़छाड या रेप का मामला थानों में दर्ज हो रहा है। हालांकि पुलिस रेप के मामलों की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत मामला दर्ज कर रही है। कुछ केस अदालतों में विचाराधीन है और कुछ मामलों में आरोपियों को सजा हो चुकी है लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ता जा रहा है।
    मूल रूप में हरियाणा अंबाला की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने एसएसपी मोहाली को अपने साथ शादी का झांसा देकर रेप करने की शिकायत दी थी। इस मामले की जांच महिला थाना पुलिस को सौंपी गई थी। महिला ने अपने बयान में कहा कि खरड़ के सन्नी एनक्लेव का रहने वाले भुपिंदर सिंह से एक मीटिंग दौरान उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक दूसरे से नंबर एक्सचेंज किया और बाद में उनकी फोन पर बात होने लगी। महिला ने बताया कि भुपिंदर से उसकी अच्छी दोस्ती होने लगी और उसने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। भुपिंदर ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए दवाब बनाया तो भुपिंदर ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया और उसका फोन उठाना बंद कर दिया। उसकी शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जांच की तो भुपिंदर सिंह आरोपी पाया गया जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
    वहीं दूसरे मामला बलौंगी थाने में दर्ज किया गया है। बलौंगी थाने के अंतर्गत आते क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बलौंगी पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी उम्र 24 साल है। वह मुस्लिम समुदाय की है। उसकी शादी को करीब एक साल होने वाला है। उसने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका ससुर नसीम उस पर बूरी नजर रखता था। वह उससे अश्लील हरकतें करता था। एक दिन उसके ससुर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसी बीच कई बार उसने उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए। अपने ससुर से तंग आकर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद पीडि़त महिला के ससुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

By Admin

Translate »