मोहाली ,12 मई (Geenews Network)गुरु नानक फाउंडेशन पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा में अपनी योग्यता साबित की और 12वीं कक्षा के लिए सीबीएसई 2022 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके स्कूल का नाम रौशन किया। अपनी विरासत को कायम रखते हुए स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कॉमर्स में तेजस बाजवा ने 94 फीसदी और ईशरीन बाजवा ने 93 फीसदी (मेडिकल), सिमरनप्रीत सिंह ने 91 फीसदी (नॉन मेडिकल) और कशिश अरोड़ा (ह्यूमनिटी) ने 91 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसके अलावा ईशरी बाजवा, प्रभजोत कौर ने अच्छा प्रदर्शन किया (कैमिस्ट्री में 95/100) और तेजस बाजवा (एकाउंटेंसी में 95/100), तेजस के साथ कशिश अरोड़ा (फीजीकल एजुकेशन में 98/100) अंक प्राप्त किए। छात्रों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद दिया और उनके निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन के लिए प्रधानाचार्य और शिक्षण कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। प्रींसिपल पूनम शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।

By Admin

Translate »