पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस किया दर्ज

मोहाली 11 मई (Geenews Network)

बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए एक व्यक्ति का बैंक के बाहर ब्लेंक चेक गिर गया जिस पर पहले से साइन किए हुए थे। वो चेक एक व्यक्ति द्वारा 15 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने के लिए बैंक में लगा दिया। इस बात का खुलासा हुआ तो आरोपी के खिलाफ शिकायत हुई और अब जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार फेज-3बी2 निवासी मुनजनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वो फेज-3बी2 के , एच डी एफ सी बैंक में पैसे जमा करवाने आया था। इस दौरान बैंक के बाहर जहां उसने अपना वाहन खड़ा किया वहीं पर एक साइन किया हुआ ब्लेंक चेक गिर गया। जब वो बैंक के अंदर गया तो उसने देखा कि उसकी जैब में चेक नहीं है वो उसने वापस जाकर चेक ढूढने का प्रयास किया लेकिन चेक नहीं मिल पाया। फिर उसे नेट बेंकिंग के जरिए उस चेक को स्टॉप भी करवा दिया। फिर कुछ दिन बाद उसे बैंक से कॉल आया कि उसका जो चेक स्टॉप करवाया गया था वो किसी अवनी कुमार नाम के व्यक्ति ने बैंक में अपने खाते में 15 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए लगाया है। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

By Admin

Translate »