जीपीए बनाने के लिए शिकायतकर्ता से मांगी गई थी रिश्वत

आरोपी महिला के खिलाफ एंटी क्रप्शन सेल में हुई थी शिकायत

फाइल फोटो गुरमीत कौर

मोहाली 9 नवम्बर(Geenews Network) -पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की मोहाली फ्लाइंग स्कवायड टीम ने जीरकपुर तहसील में तैनात महिला रजिस्ट्री क्लर्क को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की महिला की पहचान गुरमीत कौर के रूप में हुई है, जो काफी लंबे अरसे से जीरकपुर तहसील में तैनात थी। आरोपी महिला के खिलाफ मोहाली विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार रोकू एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को वीरवार मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह मामला डेराबस्सी के गांव अड्डा झुुंगियां के रहने वाले हरसिमरन सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।जीपीए करवाने के लिए मांगी थी रिश्वत विजिलेंस विभाग से मिली जानकारी अनुसार हरसिमरन सिंह ने जरनल पावर आफ अटार्नी (जीपीए) करवानी थी। इस संबंधी उसने जीरकपुर तहसील में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क गुरमीत कौर से संपर्क किया था। गुरमीत कौर ने जीपीए करने के लिए उससे 20 हजार रुपये की मांग की थी। हरसिमरन सिंह का आरोप था कि जब तक उसने 20 हजार रूपये की मांग को पूरा नहीं किया गया तब तक उसके काम में देरी की जाती रही। उसने 20 हजार रुपये रिश्वत दी तो उसकी जीपीए करवा दी गई। पैसे लेने को लेकर हुई बातचीत की शिकायतकर्ता ने की थी रिकार्डिंग गुरमीत कौर रिश्वत के पैसे ले चुकी थी और इस बाबत उसकी शिकायतकर्ता हरसिमरन सिंह से चार से पांच बार मोबाइल पर बात हुई थी। हरसिमरन सिंह ने दोनेां के बीच हुई पैसों के लेनदेन की सभी बातें रिकार्ड कर ली थी। हरसिमरन सिंह ने इस संबंधी पंजाब एंटी क्रप्शन सेल पर इसकी शिकायत दी थी और सबूत के तौर पर रिकार्डिंग पेश की थी। यह मामला जांच के लिए विजिलेंस के पास पहुंचा था। विजिलेंस ने रिकार्डिंग के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

By Admin

Translate »