मोहाली 7 नवम्बर(Geenews Network) – बेटे की पत्नी के मायके परिवार की मारपीट से आहत हुए एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने खेतों में जहरीली चीज निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक बुजुर्ग की पहचान बहादुर सिंह के रूप में हुई है, जोकि गांव कुरड़ी का रहने वाला है। जांच अधिकारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के 28 वर्षीय बेटे वरिंदर सिंह के बयान पर उसकी पुत्र वधू जसवीर कौर उसके पिता कर्म सिंह, भाई मंजीत सिंह व मां कुलवंत सिंह निवासी गांव बोहड़ी (डेराबस्सी)के खिलाफ आइपीसी की धारा 306 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी अनुसार आरोपित फरार है जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का दिए बयान में वरिंदर सिंह ने बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2022 को जसवीर कौर के साथ सिख रिती रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी व उसका ससुराल परिवार उसके व उसके मां-बाप के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे। कुछ दिन पहले ही करीब साढ़े 8 बजे कर्म सिंह, मंजीत सिंह व गुरदीप सिंह ने उसके घर में घुसकर उसकी बहुत ज्यादा मारपीट की और उसके मां-बाप को बालों से घसीटकर एक कमरे में बंद कर दिया। इस संबंधी उसने मामला दर्ज करवाया हुआ है। उसी दनि से उसके पिता बहादुर सिंह टेंशन में चल रहे थे। उसके पिता सुबह खेत में गए और वहां जाकर जहरीली चीज निगल ली। उनके पड़ौसियों ने उन्हें बताया कि उसके पिता खेतों में गिरे हुए हैं जब वह उसे सिविल अस्पताल डेराबस्सी लेकर गए तो डाक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है जिसने जहरीली चीज खाई हे।
