मोहाली 18 अक्तूबर (Geenews Network) – बेंटले गाड़ी की खुशी में एक युवक की ओर से अपनी फायरिंग करते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के बाद खरड़ सिटी पुलिस ने इस मामले में फायरिंग करने वाले युवक के खिलाफ आइपीसी की धारा 336 व आम्र्स एक्ट की धारा (25) व (27) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित की पहचान शुभम राजपूत निवासी बी ओल्ड सन्नी एनक्लेव खरड़ के रूप में हुई है। शुभम के खिलाफ एसआई तलविंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। जिसमें मोरिंडा खरड़ हाइवे पर शुभम राजपूत ओमेगा सिटी के मेन गेट पर अपनी नई बेंटले गाड़ी के सामने हवाई फायर करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इस इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि शुभम राजपूत ने नई खरीदी बेंटले गाड़ी की खुशी में हवाई फायर किए थे, जिसकी मौके पर फायरिंग करते समय की वीडियो वायरल हो गई।

By Admin

Translate »