मोहाली, 26 अगस्त (Geenews Network) -सोहाना पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को ड्यूटी में लापरवाही करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। उस पर कथित तौर पर एसपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारी से दुर्रव्यवहार करने का आरोप हैं। सस्पेंड एसएचओ गुरजीत सिंह को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। गुरजीत सिंह की जगह बरमा सिंह को एडीशनल एसएचओ नियुक्त किया गया है।

मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा कि फोर्स में अनुशासनहीनता बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं की जाएगी और हरेक पुलिस मुलाजिम को अपनी ड्यूटी कायदे कानून से करने के निर्देश है। मोहाली के पुलिस सूत्रों का कहना है कि एसएचओ ने नशे की हालत में एसपी रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ दुर्रव्यवहार किया है। उसने कथित तौर पर अपने सीनियर अधिकारी के आर्डर मानने से मना कर दिया था। पुलिस सूत्रों से यह भी पता चला है कि एसएचओ गुरजीत सिंह अक्सर शराब के नशे में ड्यूटी पर तैनात रहता था और उसे कई बार इसको लेकर चेतावनी मिल चुकी थी। पुलिस सूत्रों अनुसार उसने पहले डीएसपी स्तर के अधिकारी के साथ भी दुर्रव्यवहार किया था लेकिन उस समय एसएसपी ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसएचओ के खिलाफ एसएसपी दफ्तर में शराब के नशे में गलत व्यवहार करने व लोगों से अपशब्द बोलने की भी कई शिकायतें पहुंच रही हैं।

By Admin

Translate »