
मोहाली 25 अगस्त (Geenews Network) एआईजी आशीष कपूर के घर मोहाली विजिलेंस ने तड़के छापा मारा। छापेमारी को लेकर फ़िलहाल किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला आय से अधिक संपत्ति का हो सकता है, बताया जा रहा है कि उनकी संपत्ति का टेक्निकल परीक्षण किया जा रहा है। विजिलेंस ब्यूरों की टीम आज दबिश के लिए पंजाब पुलिस के एआइजी आशीष कपूर के आवास पर पहुंची। विजिलेंस की टीम ने मोहाली के सेक्टर 88 स्थित उनकी कोठी की पैमाइश और वीडियोग्राफी की। इस दौरान कोठी में लगे कीमती सामान और अन्य वस्तुओं का भी आकंलन किया ।
बता दें कि आशीष कपूर फिलहाल पठानकोट में तैनात हैं। साधू सिंह धर्मसोत के मामले में उनका भी नाम सामने आया था। जिसके बाद उनका मोहाली से ट्रांसफर कर दिया गया था।बताया जा रहा है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम एआइजी आशीष कपूर के सेक्टर-88 स्थित कोठी नं. 2010 में रेड करने पहुंची। टीम सुबह 5 बजे से पहले ही पहुंच गई थी। इस संबंध में जब मोहाली जिले के अधिकारियों से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।फिलहाल इतनी ही जानकारी मिली है कि आशीष कपूर की संपत्ति की टेक्निकली जांच की जा रही है। टीम अभी उनके घर के अंदर ही मौजूद है। अधिकारियों के बाहर आने के बाद ही कुछ डिटेल मिल पाएगी
टेनिस खिलाड़ी आशीश विदेश में कई बार पंजाब पुलिस का नाम रोशन कर चुके हैं

आशीष कपूर काफी समय तक विजिलेंस में बतौर एसएसपी तैनात रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उनका तबादला पठानकोट किया गया था। वह टेनिस के खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड पुलिस गेम्स में कई बार पंजाब पुलिस का नाम रोशन कर चुके हैं।
