-अमृतसर के चार चक्कर लगाती थी महिला, एक चक्कर का मिलता था 20 हजार

मोहाली 12 जुलाई (Geenews Network) – मंगलवार को फेज-11 पुलिस ने फेज-10 से एक 29 वर्षीय महिला को उस समय गिरफ्तार किया जब वह 52 ग्राम हेरोइन की सप्लाई एक नशा तस्कर को देने आ रही थी। आरोपी महिला की पहचान मनजोत कौर के रूप में हुई है। आरोपी महिला की वर्ष 2017 में अमृतसर के रहने वाले राहुल नाम के शख्स से शादी हुई थी। वर्ष 2018 में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उसे नशे के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह इस समय अमृतसर जेल में बंद है। वर्ष 2019 में अपने पति को छोडक़र वह फेज-11 में अपने मायके घर आ गई और उनके साथ रहने लग गई। आसान तरीके से ज्यादा कमाई करने के लिए वह नशे के कारोबार में लग गई।
एसएचओ फेज-11 गगनदीप सिंह ने बताया कि मनजोत कौर अमृतसर के लगभग 4 चक्कर लगाती थी और उसको एक चक्कर के लिए 20 हजार रूपये का कमीशन मिलता था और वह 80 हजार रूपये प्रति महीना व एक शानदार जीवन जी रही थी। पूछताछ दौरान उसने खुलासा किया कि उसको अमृतसर से फोन आते थे जिसके बाद वह अमृतसर जाती थी। उसने बताया कि ना तो वह उस व्यक्ति को जानती है जिससे वह नशा लेती थी और ना उस व्यक्ति को जानकारी है जिसके पास वह नशा पहुंचाती थी। उसके पिता महिलाओं के सूट बेचने का काम करता है। मंगलवार को उसको अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

