
मोहाली 10 जुलाई (Geenews Network)- मुल्लांपुर पुलिस के द्वारा 15 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को हिरासत में लिया गया है। मुल्लापुर थाना प्रभारी सिमरजीत सिंह ने बताया है कि एसएसपी के दिशा निर्देशों के चलते नशा विरोधी अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत मुल्लापुर पुलिस पार्टी की ओर से न्यू चंडीगढ़ से सिसवां मुख्य रोड पर नाकाबंदी की की गई थी। दिन शनिवार सुबह के करीब 11 बजे पुलिस के सूत्र ने नाके पर तैनात पुलिस पार्टी को सूचना दी कि एक औरत जिसने पीले रंग का सूट और लाल रंग का दुपट्टा लिया हुआ है और उसके हाथों में भूरे रंग का बैग है वो हेरोइन के साथ इसी रास्ते से निकलने वाली है । अगर उसे पकड़ा जाए तो नशा तस्करों तक पहुंचा जा सकता है। सूत्र विश्वसनीय और पक्की खबर होने पर पुलिस पार्टी ने बताएं गये हुलिये की औरत को रोक कर उसके बैग की तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी महिला का नाम सीमा है और वह गांव रानी माजरा में किराये के मकान पर रहती है । जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

