
मोहाली 2 जुलाई( Geenews Network) -डीएसपी खरड़ बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने गुप्त सूचना के आधार पर बलौंगी थाना पुलिस के अधीन पड़ते बड़माजरा से बड़ी मात्रा में हेरोइन सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 137 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी हिस्ट्री शीटर बताए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान देवराज शर्मा, बंटी शर्मा व गौरव शर्मा निवासी राजा राम कालोनी बड़माजरा के रूप में हुई है। तीनों आरोपितों के खिलाफ थाना बलौंगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी देवराज से 56 ग्राम, बंटी से 60 ग्राम और गौरव से 21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपितों से 3 लाख 7 हजार 500 रूपये ड्रग मनी भी बरामद की गई है। डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गैंग काफी देर से बलौंगी शहर में सक्रिय है और नशे का कारोबार करता है। आरोपी कालेज स्टूडेंट्स को ड्रग सप्लाई करते थे। आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हुए हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरेापित गौरव शर्मा के खिलाफ फेज-1 में एक और बलौंगी थाने में तीन इरादा कत्ल, मारपीट व रंगदारी के मामले में दर्ज हैं। वहीं बंटी के खिलाफ भी इरामदा कत्ल व आम्र्स एक्ट के तहत एक मामला फेज-1 थाने में दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

