दो बच्चे हुए अनाथ, पुलिस जांच मे जुटी

मोहाली 2 जुलाई (Geenews Network) शनिवार सुबह कुराली के गांव बड़ोदी में एक विधवा महिला की तेजधार हथियार से हमला कर बेहरमी से हत्या कर दी गई है। हमलावर ने महिला के सिर पर वार किए हैं। मृतक की पहचान हरजिंदर कौर उम्र करीब 40 साल के रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि 7 साल पहले पीड़ित के पति की भी मृत्यु हो चुकी है । महिला के दो बच्चे एक बेटा व बेटी हैं जो अनाथ हो गए हैं । पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव बड़ोदी में अपने दो बच्चों के साथ रहने वाली हरजिंदर कौर की लाश सुबह घर के बरामदे में औंधे मुंह पड़ी थी। हरजिंदर के सिर पर गहरा घाव था और आसपास खून बिखरा हुआ था। हत्या में संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया हैं ।मृतक महिला सुबह सुबह अपने घर से पशुओं का दूध निकालने गई थी । आरोपित ने उसी समय घटना को अंजाम दिया । सुबह करीब 6 बजे जब पशुओं का गोबर उठाने वाली महिला वहां पर पहुंची तो सबसे पहले मृतक को उस महिला ने देखा ।शोर-शराबा करने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए । गांव के सरपंच मनमोहन सिंह मावी ने बताया कि मृतक बहुत ही मेहनती महिला थी ।जिसके पति की करीब 7 साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह मेहनत मजदूरी कर अपने दो बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। घटना की वजह का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है । मावी ने प्रशासन से अपील कि जल्द से जल्द बच्चों को न्याय मिलना चाहिए और आरोपियों को तुरंत पकड़ा जाए ।वही डीएसपी खरड़- 2 अमरप्रीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है ।मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा ।

By Admin

Translate »