
मोहाली 14 जून (Geenews Network) – मोहाली पुलिस ने लारेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग के दो गुर्गों को मोहाली से हथियार सहित गिरफ्तार किया है। दोनों को मोहाली पुलिस व एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के सांझे आपरेशन दौरान गिरफ्तार किया गया है। दोनों हरियाणा में एक्टिव थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी व गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव किंगरा थाना डबवाली जिला सिरसा (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस को .32 कैलीवर पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस व हरियाणा नंबर एक स्कार्पियों गाड़ी बरामद हुई है। दोनों को स्पेशल सूचना पर दारा स्टूडियों जुझार नगर मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना बलौंगी में आम्र्स एक्ट की धारा 25 (7) व धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी व गुरप्रीत सिह उर्फ गोपी दोनों ही कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ के इशारे पर काम कर रहे थे। दोनों पंजाब व हरियाणा के साथ लगते बार्डर एरिया में गैर कानूनी हथियारों की तस्करी करते थे। विदेश बैठे गोल्डी बराड़ के इशारे पर इन हथियारों को पंजाब व उसके आसपास लगते बार्डर एरिया में शार्प शूटरों को सप्लाई करते करते थे। इन दिनों दोनों हरियाणा में काफी सक्रिय थे।
एंटी गैगस्टर टास्क फोर्स व मोहाली पुलिस का सांझा आपरेशन था। दोनों आरोपियों को उस समय मोहाली से हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया जब वह इन हथियारों की सप्लाई पंजाब के किसी जिले में पहुंचाने के लिए जा रहे थे। विवेक शील सोनी, एसएसपी मोहाली

