दिल्ली (Geenews Network)

दिल्ली के व्यस्ततम इलाके मुंडका में आग की दर्दनाक घटना सामने आई है. तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में 27 लोगों ने जान गंवाई है. मौके पर दमकल विभाग की 30 से ज्यादा गाड़ियां थी. आग इमारत के पहले फ्लोर पर लगी थी. यहां लंबे समय से CCTV का गोदाम था. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हादसे में अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है. हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है. पीएमओ ने ऐलान किया है हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.हादसे में कम से कम 10 लोग घायल भी हुए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

By Admin

Translate »