रोजाना होंगे 100 से अधिक टेस्ट , 21 सौ से अधिक डाक्टरों ने किया अप्लाई

मोहाली 23 जुलाई (Geenews Network) – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार बाद दोपहर ढाई बजे के करीब फेज-5 में बनाए गए आम आम आदमी क्लीनिक का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री मान ने वहां चल रहे काम का जायजा लिया। इस मौके कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, हलका विधायक कुलवंत सिंह, आम आदमी पार्टी की जिला प्रधान प्रभजोत कौर , पार्टी के व्यापार मंडल विंग के राज्य प्रधान विनीत वर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री मान के इस दौरे दौरान प्रशासन ने सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए थे और मीडिया सहित किसी को भी आम आदमी पार्टी के खास मुख्यमंत्री के नजदीक नहीं पहुंचने दिया गया। इस दौरान मीडिया को बाहर ही रोक दिया गया और मुख्यमंत्री की गाड़ी के नजदीक भी किसी को नहीं जाने दिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान यहां ढाई बजे के करीब पहुंचे और उनकी गाड़ी को सीधा आम आदमी क्लीनिंग की पार्किंग में ले जाया गया जहां वह क्लीनिक के अंदर गए। 15 मिनट के बाद वह बाहर निकले और 1 मिनट के करीब मीडिया के साथ बातचीत करने उपरांत वापस चले गए।

इस मौके बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक में 48 किस्म के रोजाना 100 से अधिक टेस्ट किए जाएंगे। इन क्लीनिकों के लिए 2100 से अधिक डाक्टरों ने अप्लाई किया है। हर क्लीनिक में एक एमबीबीएस डाक्टर , एक फार्मासिस्ट , एक नर्स व स्वीपर होंगे। यहां बताने योग है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि 15 अगस्त को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में 75 आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में बुनियादी ढांचा, साजोसामान, डाक्टर्स की तैनाती आदि प्रबंधों का जायजा लेने के लिए दौरा किया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी की सरकार ने तंदरूस्त मन व तंदरूस्त विचार की सोच के अधीन लोगों केा बढिय़ा सेहत सहुलियतें मुहैया करवाने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र में आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं।

By Admin

Translate »