– तीनों जिले मोहाली, फतेहगढ़ साहिब व रूपनगर में ड्रग, गैंगस्टर व क्राइम को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से चलाया सर्च आपरेशन

मोहाली (Geenews Network)- बुधवार को रोपड़ रेंज पुलिस फोर्स की ओर से डीआइजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर की अगवाई में 15 अगस्त से पहले मोहाली में इंटरस्टेट बसों का बड़ा सर्च आपरेशन चलाया गया। डीआइजी भुल्लर ने कहा कि समाज विरोधी शरारती अनसरों में डर पैदा करने के साथ-साथ आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस सर्च आपरेशन में एसएसपी मोहाली विवेक शील सोनी के अलावा उच्च पुलिस अधिकारी व जिले की पुलिस फोर्स भी शामिल की गई। इस ज्वाइंट सर्च आपरेशन दौरान अलग-अलग इंटर स्टेट बसों को राउंडअप किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए भुल्लर ने कहा कि रोपड़ रेंज अधीन आते तीनों जिले मोहाली, फतेहगढ़ साहिब व रूपनगर में ड्रग, गैंगस्टर व क्राइम को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से सरगर्मी के साथ काम किया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को मुख्य रखते हुए जिले की पुलिस फोर्स के साथ यह स्पेशल सर्च आपरेशन प्लान किया गया है। खास तौर पर इंटरस्टेट बसों को चैक करने के लिए स्पेशल नार्कोटिक ट्रेड डोग की मदद के साथ कार्डन आफ करके सर्च आपरेशन पूरा किया जाएगा। डीआइजी भुल्लर ने बताया कि लोगों में यह आम धारना है कि कारों आदी की चैकिंग तो नाकों पर आम तौर पर होती रहती है लेकिन बसों की चैकिंग बहुत कम होती है।

इस उद्देश्य से इंटरस्टेट बसों का स्पेशल सर्च आपरेशन चलाया गया है। उन्होंने बताया कि रोपड़ रेंज की ओर से लोगों में सुरक्षा की भावना व डर मुक्त माहौल पैदा करने के लिए ऐसे सर्च आपरेशन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे।

By Admin

Translate »