आरोपितों में दो महिलाएं भी शामिल, गैंग के दो व्यक्ति फरार

मोहाली 18 जुलाई (Geenews Network)

– एस्काट सर्विस के नाम से सैक्स रैकेट चलाकर युवकों से मारपीट करने व लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 लोगों को फेज-8 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित जस्ट डायल पर यह सर्विस प्रोवाइड करवा रहे थे और बाद में कस्टर से मारपीट कर उसे लूट लेते थे। डीएसपी सिटी -2 हरसिमरत बल ने बताया कि आरोपितों में बलकार सिंह निवासी दिडबा जिला संगरूर, इंसाफ सिंह निवासी पट्टी जिला तरनतारन, प्रीति निवासी गांव सोहाना , गुरविंदर सिंह निवासी गांव नशहरा पनुआ जिला तरनतारन, स्वीटी निवासी गांव कुंभडा, विशाल गिल व राहुल उर्फ पंडित शामिल है। आरोपित बलकार सिंह इस समय गांव सोहाना व आरोपित गुरविंदर सिंह गांव कुंभडा में पीजी रह रहा था। विशाल गिल व राहुल उर्फ पंडित फरार बताए जा रहे हैं जबकि बाकी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों के खिलाफ आइपीसी की धारा 379बी, 323, 341, 506, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित बलकार सिंह , इंसाफ सिंह व प्रीती तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है जबकि आरोपित गुरविंदर सिंह का दो दिन का पुलिस रिमांड हैं। इसके अलावा आरोपित स्वीटी एक दिन के पुलिस रिमांड पर है जिनसे पूछताछ चल रही है। फारेस्ट विभाग के सामने लूट की वारदात को दिया अंजाम डीएसपी सिटी-2 हरसिमरत बल ने बताया कि उक्त गैंग ने चंडीगढ़ सेक्टर-51 निवासी विशांत चौधरी जो मूल रूप से कैथल का रहने वाला था व उसके दोस्त देवी लाल निवासी सेक्टर-14ए पंचकूला को अपनी वारदात का शिकार बनाया था। विशांत चौधरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि 12 जुलाई को वह अपने दो साथियों के साथ स्कोडा कार में मोहाली आया था। उसके दोस्त हैप्पी ने अपने मोबाइल से जस्ट डायर पर एस्काट सर्विस का नंबर डायल किया और फोन काट दिया। जिसके बाद उसके दोस्त को मैसेज अआया कि हैलो सर क्या आपको सर्विस चाहिए और 5 से 7 आकर्षक लड़कियों की फोटो भेज दी गई। एक लडक़ी को उन्होंने सिलेक्ट किया और डील तय होने पर फारेस्ट विभाग के पास एक लडक़ी उनकी कार में आकर बैठ गई जबकि वह वो युवती नहीं थी जिसे उन्होंने सिलेक्ट किया था। युवती ने अपना नाम प्रीति बताया और उससे 6 हजार रुपऐ मांगे। मना करने पर उसने बहस शुरु की और फोन कर बलकार सिंह को मौके पर बुला लिया। बलकार वरना कार में अपने साथियों सहित आया जिसने फेज-7/8 लाइटों के पास पैट्रोल पंप के आगे उनकी गाड़ी घेरकर उनसे मारपीट की और उसका फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने उनके बयान पर मामला दर्ज कर उक्त गैंग के सदस्यों को पकड़ लिया।

By Admin

Translate »