मोहाली 4 जुलाई (Geenews Network) -कस्टम एयरपोर्ट अधिकारियों ने रविवार शाम साढ़े चार बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड मोहाली में दुबई से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट नंबर -6ई -56 के जरिए आई एक महिला यात्राी के पास से 39 लाख रूपये का सोना जब्त किया है। कस्टम कमिश्नर वरिंदाबा गोहिल ने बताया कि महिला यात्री ने सोने की चुडिय़ों को अपनी कमीज के नीचे छिपाकर रखा हुआ था। अधिकारियों ने एडवांस पैसेंजर इंफर्मेशन सिस्टम (एपीआइएस) पर की गई प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका और उसकी निजी तालाशी दौरान कमीज के अंदर कंधों के नीचे दोनों बाजुओं पर पहली हुई कुल 770 ग्राम 24 कैरेट की सोने की चुडिय़ों बरामद हुई। बरामद किए गए सोने की दो चुडिय़ोंं की मार्केट कीमत 39 लाख 90 हजार 140 रूपये हैं, को कस्टम अधिकारियों ने जब्त किया क्योंकि यह गैर कानूनी तौर पर भारत में लाए गए थे। यात्री को कस्टम एक्ट 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट मोहाली में तैनात लुधियाना कस्टम स्टाफ ने बहुत चौकसी दिखाई और तस्करी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी हुई है। गोहिल ने कहा कि वर्तमान में चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दुबई और शारजहां के लिए 9 हफ्ता वार फ्लाइट चलती है और कसटम अधिकारियों ने अपनी चौकसी और होशियारी के साथ सोने व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी की ऐसी कई कोशिशों को नाकाम कर दिया है।

By Admin

Translate »