विजिलेंस ने मांगा था 7 दिन का पुलिस रिमांड मिला तीन दिन का
जंगलात के ठेकेदार हम्मी की डायरी में था था मंत्री धर्मसोत का था जिक्र

मोहाली 7 जून(Geenews Network) – मोहाली विजिलेंस पुलिस ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को रिश्वत मामले में सुबह 3 बजे उनके अमलोह स्थित घर से गिरफ्तार किया है। साथ उसके ओएसडी चमकौर सिंह व कमलजीत सिंह निवासी खन्ना को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस थाना मोहाली में एफआइआर नंबर -7 दर्ज की गई है। पूर्व मंत्री सहित तीनों को बाद दोपहर मोहाली स्थित चीफ ज्युडिशियल मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। विजिलेंस ने आरोपियों के 7 दिन के पुलिस रिमांड की मांग करते समय तर्क दिया कि रिश्वत मामले में पहले गिरफ्तार हुए जंगलात विभाग के ठेकेदार हरमहिंदर सिंह हम्मी से डायरी मिली हैं। जिसने अपने बयान में कबूल किया है कि वह वर्ष 2017 से अब तक जिन जिन अधिकारियों को रिश्वत देता आया है उसका सारा ब्यौरा उसमें लिखा है। जिसमें साधू सिंह धर्मसोत का नाम भी लिखा है। वहीं, हम्मी ने यह भी बताया कि मंत्री धर्मसोत तक पैसा उसका ओएसडी चमकौर सिंह व कमलजीत सिंह जोकि उसके करीबी है के जरिए पहुंचाया जाता था। ठेकेदार हम्मी ने यह डायरी अपने घर की बेसमेंट में छिपाकर रखी हुई थी।
मंत्री धर्मसोत पर आरोप है कि खैर के पेड़ों की कटाई के बादले 500 रुपये प्रति पेड रिश्वत ली जाती थी। विजिलेंस ने इस मामले में जंगलात विभाग के अमित चौहान, वन मंडल आफिसर मोहाली गुरअमनप्रीत सिंह, वन गार्ड दिलप्रीत सिंह, पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां, पीए कुलविंदर सिंह शेरगिल व सचिन कुमार को भी मामले में नामजद किया है। अदालत ने दलीले सुनने के बाद तीनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।वहीं अदालत से बाहर आकर पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने कहा कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। जिस डायरी की विजिलेंस बात कर रहा है उसमें उनका नाम ही नहीं है। मंत्री बोले ओएसडी चमकौर सिंह व कमलजीत सिंह से उनका कोई लेना देना नहीं है। वहीं, मंत्री धर्मसोत से मिलने के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह बाजवा देर रात विजिलेंस थाने पहुंचे थे।

