-शहर में कूड़े और बरसाती पानी के निकासी को लेकर सत्ताधारी और विरोधी गुट के पार्षदों ने निकाली भड़ास


मोहाली,18 जुलाई (Geenews Network) नगर निगम की हाउस मीटिंग करीब चार महीने बाद शुक्रवार को हुई । मीटिंग में बेशक एजेंडा कुछ खास नहीं था लेकिन हंगामेदार जरूर रही। शहर में कूड़े और बरसाती पानी के निकासी को लेकर सत्ताधारी और विरोधी गुट के पार्षद भड़ास निकालने का पूरा मन बनाकर आए थे । एमसी हाउस की मीटिंग पहलगाम में शहीद हुए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि देने के बाद शुरू हुई। मीटिंग शुरू होने से पहले फेज- 11 जगतपुरा प्रोसेसिंग प्लांट को लेकर एमसी कुलवंत कलेर ने नारेबाजी शुरू कर दी। मनजीत सेठी ने सेक्टर -71 में स्कूल और अस्पताल के सामने डंपिंग पॉइंट और रोजाना लगता कूड़े का मुद्दा हाउस में उठाया। साथ ही कूड़े उठाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग रखी। वही मनजीत सेठी ने स्क्राफिकेशन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार क्या काम कर रहा है कोई अधिकारी ध्यान नहीं देता। वहीं पूछने पर किसी अधिकारी ने इसका जवाब नहीं दिया।


मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू की अगुवाई में हुई मीटिंग में सत्ताधारी गुट अधिकारियों को और विरोधी गुट सत्ताधारी गुट के मेयर को पूरी तरह से घेरने की रणनीति बनाकर आए थे। मीटिंग के लिए नगर निगम की ओर से सिर्फ छह प्रस्तावों का एजेंडा तैयार किया गया था, जिसमें शहर के प्रमुख पार्कों को कंपनियों को देने, अधिकारियों व कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी, औद्योगिक क्षेत्र फेज- 6 में आरसीसी सड़क बनाने के अलावा कर्मचारियों से मुद्दे शामिल थे।
एमसी बलजीत कौर ने मुद्दा उठाया की वर्क आर्डर होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो रहे और एमसी मीटिंग में जितने मर्जी काम बताएं जाएं लेकिन उसके बाद भी अधिकारी उनकी बिल्कुल नहीं सुनते।


कूड़े और सड़कों की सफाई न होने से लोग परेशान
कूड़े की समस्या से पूरा शहर बेहाल है। वहीं, सड़कों की सफाई भी सही ढंग से न होने के कारण भी लोग परेशान हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर भी सबसे बड़ी परेशानी बने हुए हैं। फेज-11 में कूड़े निस्तारण प्लांट को लेकर पहले ही पार्षद और शहर के निवासी मोर्चा खोल चुके हैं। इस प्लांट को शिफ्ट करने के लिए मेयर भी खुद सीए गमाडा से मिल चुके हैं। इस मुद्दे पर जमकर बहस हुई।

ए और बी रोड की सफाई को लेकर भी हुई चर्चा
मीटिंग में शहर की ए और बी रोड की चल रही सफाई को लेकर भी चर्चा हुई। पार्षदों ने हाउस में बताया कि ठेकेदार द्वारा ए रोड की सफाई सही ढंग से नहीं की जा रही है। वहीं, बी रोड की सफाई भी सही ढंग से न होने के कारण पार्षद कई बार शिकायत कर चुके हैं। ए रोड की सफाई की तो मेयर ने खुद कुछ दिन पहले चेकिंग की थी, जिसमें उन्होंने देखा था कि दोनों मशीनें एक ही रोड पर चल रही थी।

By Admin

Translate »