शनिवार को ही मान सरकार ने घटाई थी सुरक्षा

मानसा (Geenews Network)मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा के गांव जवाहरके में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में मूसेवाला की जान चली गई और उनके 2 साथी जख्मी हुए हैं। पंजाब सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी।सूत्रोन्नुसार काले रंग की गाड़ी में सवार दो हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है। मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। मूसेवाला के करीब 8 से 10 गनमैन को घटाकर सिर्फ 2 ही गनमैन कर दिए थे। सूत्रों अनुसार सिद्धू मूसेवाला अपने साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की । घर से करीब 5 किमी दूर जाने पर ही मूसेवाला को गोलियां मार दी गई। उस वक्त मूसेवाला खुद थार गाड़ी ड्राइव कर रहे थे ।
वारदात के बाद हमलावर अपनी गाड़ियां छोड़ राहगीर की कार छीनकर भागे
बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हमलावरअपनी गाड़ियां छोड़

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राज्य में लोगों के आक्रोश की आशंका के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट के जरिए शांति बनाए रखने की अपील की है। मान ने कहा इस हमले के लिए जो भी जिम्मेवार है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सिद्धू मुसेवाला की हत्या का उन्हें दुख है।
कैप्टन अमरेंद्र सिंह व प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट कर जताया दुख और कहा पंजाब में लॉ एंड आर्डर फेल हो चुका है



सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की तेज़ी से जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया जाएगा।पहली नजऱ में मूसेवाला का कत्ल लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप और लक्की पटियाल ग्रुप के बीच की आपसी गैंगवॉर: डी.जी.पी. पंजाब

