अतिरिक्त जिला सैशन जज की अदालत में जमानत लेते समय जज को हुआ शक, आधार कार्ड चैक करवाया तो निकला जाली

मोहाली,2 फरवरी (Geenews network)अतिरिक्त जिला सैशन जज की अदालत में जाली कागजात पर जमानत देने व झूठी गवाही भरने के आरोप में दो व्यक्तियों को सोहाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियो के आधार कार्ड जज साहिब को संदिग्ध पाए गए। उन्होंने तुरंत नायब कोर्ट को उनके आधार कार्ड की जांच करवाने के निर्देश दिए। चंडीगढ़ से जांच करने उपरांत जमानत लेने वाले का आधार कार्ड जाली पाया गया और दूसरे आरोपी नंबरदार को उसकी झूठी गवाही भरने का दोषी पाया गया । अदालत ने दोनों आरोपियो को  सोहाना थाना पुलिस को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। अदालती हुक्मों पर दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 319, 336, 340, 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियो की पहचान हरचरन सिंह निवासी गांव भंजा हाजी फिरोजपुर व सन्नी निवासी घुम्मारा वाली बस्ती वार्ड नंबर -18 फिरोजपुर के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें रिमांड खत्म होने उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसएचओ सोहाना ने बताया कि पुलिस मुलाजिम जसविंदर सिंह को अतिरिक्त जिला सैशन जज हरसिमरत सिंह के नायब कोर्ट अतिंदर सिंह का फोन आया कि दो व्यक्ति जिनमें एक ने अपने आप को हरचरन सिंह और दूसरे ने सन्नी नंबरदार बताते हुए स्कोडा कार जिसकी कीमत 35 लाख रुपये है कि सुपुरदारी बॉंड देने के लिए आए थे। उन्होंने अपनी जाली आईडी तैयार करके अदालत में जमानत देने का प्रयास किया है। अदालत में उनके आधार कार्ड पर जज साहिब को शक हुआ था। दोनों को अदालत ने हिरासत में लेने के निर्देश दिए और उनके आधार कार्ड चैक करवाने को कहा। 29 जनवरी को कांस्टेबल जसविंदर सिंह ने सेक्टर-17 चंडीगढ़ से दोनों के आधार कार्ड चैक करवाए। जांच दौरान सन्नी का आधार कार्ड सही पाया गया और जब हरचरन सिंह का अंगुठा लगाकर चैक करवाया तो हरचरन सिंह की ओर से पेश किए गए आधार कार्ड मैच नहीं हुआ। आधार कार्ड का नंबर भरकर चैक किया तो पेश किए गए आधार कार्ड के नंबर पर किसी और की फोटो लगी हुई थी। आरोपी हरचरन सिंह को पुलिस ने जाली आधार कार्ड से जमानत लेने और आरोपी सन्नी को अदालत में हरचरन सिंह की पहचान सही बताने के आरोप में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

By Admin

Translate »