एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का नाका तोडक़र भगाई कार, कुछ दूर पीछा करने के बाद आए काबू

मोहाली,31 जनवरी (Geenews Network) एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने 260 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियो को स्पेशल इनपुट पर एएनटीएफ टीम ने लांडरा -चुन्नी रोड से स्विफ्ट कार सहित काबू किया है। आरोपियो ने एएनटीएफ की ओर से लगाया गया नाका तोड़ दिया था। टीम ने गाड़ी का पीछा कर स्नेटा के पास उनकी कार को घेरकर दोनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ गुरी निवासी जोधा जिला लुधियाना व रोहताश सिंह ताशा निवासी जलालदीवाल जिला लुधियान के रूप मेंं हुई है। थाना एएनटीएफ के इंचार्ज राम दर्शन ने बताया कि आरोपित अमृतपाल सिंह व रोहताश सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों को शुक्रवार मोहाली अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने दोनों आरोपियो को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एएनटीएफ इंचार्ज राम दर्शन ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट गाड़ी जोकि लुधियाना से मोहाली के रास्ते जीरकपुर की तरफ जा रही है और इस गाड़ी में दो नशा तस्कर सवार हैं। नशा तस्कर हेरोइन की खेप अपने पक्के ग्राहक को देने के लिए जा रहे हैं। एएनटीएफ की टीम ने लांडरा में नाकाबंदी कर ली। जब उन्हें नाके पर रूकने का ईशारा किया तो नशा तस्करों ने गाड़ी मौके से भगा ली। पुलिस ने उनकी स्विफ्ट कार का पीछा किया और दोनों को गांव स्नेटा के पास पड़ते रेलवे ओवर ब्रिज के पास जाकर घेर लिया। पुलिस ने जब उनकी गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एएनटीएफ टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उक्त हेरोइन की खेप लुधियाना से लेकर आए थे और हेरोइन चंडीगढ़ व जीरकपुर में किसी को बेचनी थी। आरोपियो ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह हेरोइन 1400 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब खरीदते थे और आगे 2500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेचते थे। आरोपियो से पूछताछ जारी है।

By Admin

Translate »