-लूटपाट करते समय हुई तकरार के कारण आरोपियों ने चाकू मारकर कर दी थी हत्या

 मोहाली,1 फरवरी (Geenews Network ) मोहाली पुलिस ने नयागांव में पड़ते गांव कांसल में हुए एक ब्लाइंड हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस हत्या मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिंदर सिंह निवासी गांव खुड्डा अलीशेर चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जबकि उसका दूसरा साथी नाबालिग है। इस संबंधी एसपी जांच ’योति यादव व एसपी सिटी हरवीर सिंह अटवाल ने जानकारी दी कि उक्त आरोपियों के पास वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। हत्यारों के खिलाफ नयागांव थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गोबिंद ने बताया था कि वह नेपाल का रहने वाला है और इस समय नयागांव में रह रहा है। उसका पिता यम प्रशास पिछले 24 सालों से पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में बतौर पियुन नौकरी करता था। 26 दिसंबर 2024 को उसका पिता रोजाना की तरह हाईकोर्ट में ड्यूटी पर गया था लेकिन शाम को उसका पिता घर वापिस नहीं आया। उसने अपने पिता की तलाश की और 29 दिसंबर को उसे पता चला कि पुलिस को गांव कांसल के खेतों में एक लावारिस लाश मिली है। वह सिविल अस्पताल खरड़ गया और उसने अपने पिता की लाश की पहचान की। उसके पिता की गर्दन पर किसी तेजधार हथियार के साथ कई बार किए हुए थे। इस मामले को सुलझाने के लिए सीआईए स्टाफ और नयागांव पुलिस की एक सांझी टीम तैयार की गई थी। उक्त टीम ने हरिंदर सिंह और एक नाबालिग आरोपित को इस हत्या मामले में गिरफ्तार किया ।

आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह लूटपाट करते थे। 26/27 दिसंबर की दरमियान रात को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए नयागांव क्षेत्र में घूम रहे थे। इस दौरान वह जब गांव कांसल के पास पहुंचे तो उन्होंने एक पैदल आ रहे व्यक्ति को देखा और उसे लूटने की कोशिश की तो पैदल जा रहे यम प्रशाद की उनसे हाथापाई हो गई। इस दौरान उन्होंने यम प्रशाद को नीचे गिरा दिया और उस पर चाकुओं से कई वार कर दिए। यम प्रशाद की मौके पर ही मौत हो गई और वह उसकी लाश खेतों में फैंककर फरार हो गए। एसपी ’योति यादव ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी से एक अन्य मामला भी सुलझ गया है। उक्त आरोपियों ने 26 दिसांबर की रात को नेमराज निवासी नेपाल हाल निवासी गांव कांसल जोकि सेक्टर-7 चंडीगढ़ में नौकरी करता है, को भी लूट का शिकार बनाते हुए उससे मोबाइल फोन और उसका पर्स छीना था।

By Admin

Translate »