नकली दवाइयां बनाने के लिए जमीन किराये पर ली थी, नामी कंपनियों के ट्रेड मार्क लगाकर बेचते थे दवाइयां

फैक्ट्री के बाहर नहीं लगा रखा था कंपनी का कोई बोर्ड, गुपछुप तरीके से तैयार करते थे दवाइयां

किंगपिन छिंदा ने की हुई है फार्मेसी, बद्दी की एक फार्मा कंपनी में कर चुका है काम

पंजाबी सिंगर भी है छिंदा, सूत्रों के अनुसार नामी पंजाबी सिंगर के साथ शूट किए थे गाने


मोहाली12 नवम्बर  (Geenews Network) नकली दवाओं का कारोबार करने वाले तीनों आरोपियों से पुलिस ने रिमांड दौरान वीआईपी नंबर की तीन लग्जरी गाडिय़ां बरामद की हैं। आरोपियों से दो फॉच्र्यूनर और एक टॉप मॉडल स्कार्पियों कार बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मानकर चल रही है कि नकली दवाओं से कमाई कर यह कारें खरीदी गई हैं जिसकी जांचकी जा रही है।
वहीं, पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने नकली दवाइयां बनाने के लिए लांडरा-बनूड रोड पर स्थित गांव तंगोरी के एमके टेक्नोलॉजी पार्क में जमीन किराये पर ली थी। फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल पर ब्रांड न्यूज मशीनें लगाई गई थी जिनसे बीपी व शूगर की नकली दवाइयां तैयार की जा रही थी। आरोपी नकली दवाइयों पर बड़ी नामी कंपनियों का ट्रेड मार्क लगाकर उसे आगे बेचते थे। आरोपियों ने फैैक्ट्री के बाहर किसी तरह का कोई कंपनी बोर्ड तक नहीं लगा रखा था ताकि किसी को यह पता ना चल सके कि यहां दवाइयां तैयार की जाती हैं। आरोपी गुपछुप तरीके से यहां नकली दवाइयां बना रहे थे। जैसे ही नकली दवाइयों का स्टॉक तैयार होता था तो आरोपी उसे दिल्ली व यूपी में बेच देते थे। मोहाली पुलिस आरोपियों को यूपी लेकर जाएगी।
आरोपी छिंदा किंगपिन और पंजाबी सिंगर, की हुई है फार्मेसी
पुलिस ने नकली दवाइयां बनाने के मामले में पिंजौर के रहने वाले छिंदा सिंह, गांव सूरजपुर के रहने वाले हरप्रीत सिंह, गांव निरजापुर के रहने वाले सुमित कुमार को गिरफ्तार किया था। आरोपी पुलिस के पास चार दिन के रिमांड पर हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी छिंदा ने फार्मेसी की हुई है और वह पहले बद्दी में फार्मा कंपनी में जॉब करता था। उसे दवाइयों की नॉलेज है। वही इसका किंग पिन है। सूत्रों के अनुसार ङ्क्षछंदा एक पंजाबी सिंगर भी है और उसने हाल ही में एक नामी पंजाबी सिंगर के साथ गाने शूट किए हैं।
बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एमके पार्क तंगौरी में कुछ लोग नकली दवाइयां बनाकर बेचने का कारोबार करते हैं। आईटी सिटी पुलिस के एसएचओ सिमरजीत सिंह शेरगिल ने पुलिस टीम के साथ पार्क के प्लॉट नंबर- 597 पर छापा मारा। जब जांच की फैक्ट्री में बीपी और शुगर सहित कई तरह की नकली दवाएं मिली। फैक्ट्री से टेल्मा एम, क्लेव की पैकिंग बरामद की गई। पुलिस के अनुसार टेल्मा कंपनी कई प्रकार के टैबलेट बनाती है, जिन्हें गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है।

By Admin

Translate »