आरोपियों से स्नैच किए छह मोबाइल फोन व एक्टिवा बरामद


मोहाली12 नवम्बर  (Geenews network)  फेज-1 थाना पुलिस ने शहर में लूटपाट करने वाले एक गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाला एक एक्टिवा और कुछ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एएसपी सिटी-1 जयंत पुरी व एसएचओ फेज-1 जगदीप सिंह ने बताया क पुलिस ने थाना मोहाली व बलौंगी के क्षेत्र में मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह को काबू किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी अमित निवासी बड़माजरा बलौंगी व गुलशन कुमार निवासी फेज-1 लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित से एक रियलमी कंपनी का मोबाइल जो उसने बीती 2 नवंबर को उत्तम गुप्ता निवासी फेज-1 मोहाली के साथ मिलकर शिवालिक स्कूल फेज-6 मोहाली से छीना था बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि अमित ने अपने दोस्त लंबू निवासी बड़माजरा के साथ मिलकर 4 मोबाइल छीने थे। इनमें अमित व लंबू ने दो मोबाइल हरिंदर निवासी बहलोलपुर थाना बलौंगी को 1000-1000 रुपये में बेच दिए थे और दो मोबाइल फोन भुपिंदर सिंह को हजार -हजार रुपये में बेचे थे। इस दौरान छीना गया एक मोबाइल अमित गुप्ता से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अमित, गुलशन कुमार, उत्तम गुप्ता, हरिंदर, भुपिंदर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन व एक्टिवा बरामद हुई है।

By Admin

Translate »