-सीआइए स्टाफ और ढकोली पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन दौरान पंचकूला से किया गिरफ्तार

-तीन आरोपियों का है पुराना आपराधिक रिकार्ड

बुधवार को मोहाली में केस के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी दीपक पारिक

मोहाली,6 नवम्बर (GEENEWS NETWORK ) जीरकपुर के ढकोली स्थित वाइन शाप के मालिक को गोली मार 10 हजार की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंचकूला के देवी निवासी निशांत राणा उम्र 20 वर्ष, पुरानी पंचकूला के मनवीर सिंह उम्र 22 वर्ष, खडक मंगोली के विशाल कुमार उम्र वर्ष 39 और पंकज उम्र 19 वर्ष के तौर पर हुई है। सीआइए स्टाफ और ढकोली पुलिस टीम ने संयुक्त आपरेशन के तहत सभी आरोपियों को पंचकूला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से .315 बोर की 2 देशी पिस्टल, तीन कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वह बाइक भी बरामद कर ली है, जिसका प्रयोग कर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
यह था मामला
केस के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि बलाचौर के रहने वाले मनोज कुमार जो कि ढकोली में वाइन शाप पर कर्मी है ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 1 नवंबर की रात करीब 11 बजे 3 नकाबपोश अचानक से उनकी वाइन शाप में आ गए। एस समय वह काउंटर पर था। एक नकाबपोश ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसकी पीठ पर पिस्टल लगा दी। उनके कहा कि तेरे पास जो भी कीमती सामान है हमारे हवाले कर दे। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता दूसरे युवक ने काउंटर में रखी 10 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। इस दौरान एक आरोपी ने वहां गोली चला दी। गोली शाप की बेसमेंट की दीवार से जा टकराई। गोली की आवाज सुनते ही बेसमेंट में बैठा हुआ वाइन शाप का आनर तुरंत काउंटर पर आ गया। इस दौरान आनर दीपक ने अपने कर्मी का बीच बचाव करना शुरू किया। उसी समय एक आरोपी ने गोली सीधे दीपक की छाती में मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाहर पहले से बाइक पर तैयार खड़े अपने चौथे साथी के साथ मौके से फरार हो गए। गोली लगने से दीपक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। मौजूदा समय में दीपक का पीजीआई में उपचार जारी है।

यूपी से लेकर आए थे अवैध हथियार :

एसएसपी ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए देशी पिस्टल यू.पी. से लेकर आए थे जिसके बारे में पुलिस की पुछताछ जारी है पुलिस इस बात की जांच में भी जुट गई है कि इन अवैध हथियारों के दम पर अभी तक आरोपी और कितनी लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके है।

तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड

एसएसपी ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। जांच में सामने आया कि आरोपी निशांत राणा के खिलाफ इससे पहले चंडीमंदिर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है, वहीं आरोपित मनवीर के खिलाफ पंचकूला सेक्टर 7 थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज है। इसके अलावा आरोपी विशाल के खिलाफ भी हुड़दंग मचाने से संबंधित केस दर्ज है।

By Admin

Translate »