5 अगस्त को चप्पड़चिड़ी फतेहबुर्ज के पास फरासत की सिर कटी मिली थी लाश

हत्या वाली जगह से एक किलोमीटर दूर सेक्टर-91 में फेंका था सिर, पहचान छिपाने के लिए बोरी में डालकर ले गए थे सिर

मोहाली,23 अक्टूबर (Geenews network) चप्पड़चिड़ी फतेहबुर्ज के पास 22 वर्षीय फरासत उर्फ चन्नू की 5 अगस्त को हत्या कर दी थी। हत्यारों ने फरासत का सिर धड़ से अलग कर दिया था। सिर दो दिन बाद एक किलोमीटर दूर सेक्टर-91 में सुनसान जगह से बरामद हुआ था। इस बलाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने ढाई महीने बाद सुलझा लिया है। फरासत की हत्या मामले में दो आरोपियों को सीआईए मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय बलकार सिंह निवासी गांव चंडियाला सूदा सोहाना जिला मोहाली व 21 वर्षीय गुरतेज सिंह उर्फ तेजी निवासी सोहाना के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ बलौंगी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने सिर पर व धड़ दोनों का अलग-अलग पोस्टमार्टम करवाया था। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी व मोटरसाइकिल बरामद किया है। नशे की लत को पूरा करने के लिए की थी हत्या एसपी दिहाड़ी मनप्रीत सिंह ने बताया कि इस हत्या मामले में कोई सुराग नहीं था। सीआईए इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने जांच सौंपी गई थी। सीआईए ने टेक्नीकल व ह्यूमन सोर्स के माध्यम से केस को ट्रेस कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 22 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बलकार सिंह व दोषी गुरतेज सिंह उर्फ तेजी नशा करने के आदी हैं। दोनों ही बेरोजगार थे। नशे की लत पूरी करने के लिए किसी ना किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमते रहते थे। 4/5 अगस्त की दरमियान रात को भी आरोपी मोटरसाइकिल पर वारदात को अंजाम देने के लिए लांडरा चप्पड़चिड़ी साइड घूम रहे थे। फतेहबुर्ज के पास उनके सडक़ पर कूडा रेहड़ी खड़ी मिली। वहीं पास में फरासत उर्फ चन्नू कूडा उठा रहा था। दोनों उसे लूटना चाहते थे जिनमें तकरार बाजी हो गई। फरासत ने लोहे की रॉड से बलकार सिंह के सिर पर वार कर दिया जिसके बाद बलकार सिंह व गुरतेज सिंह ने फरासत को जमीन पर गिराकर कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार किया। आरोपी तब तक कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार करते रहे जब तक सिर धड़ से अलग नहीं हो गया। आरोपियों ने फरासत की पहचान खत्म करने के लिए उसके सिर को एक बोरी में डाला और चप्पड़चिड़ी से सेक्टर-91 की ओर जाती सडक़ के किनारे सुनसान जगह पर फेंक दिया।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बलकार सिंह 8वीं पास है और अवविवाहित है। उस पर पहले भी थाना सोहाना में लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। वहीं गुरतेज सिंह उर्फ तेजी 12वीं पास है और अवविवाहित है। दोनों नशा करने के आदी हैं। बता दें कि फरासत मूल रूप से उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था। इस समय जिला पटियाला के गांव दलतपुर का रहने वाला था। वह रोजाना अपने चाचा के लडक़े के साथ पटियाला से मोहाली कूडा उठाने आता था। 5 अगस्त को भी वह 2 बजे के करीब पटियाला से लांडरां साइड कूडा उठाने आए थे। फरासत उर्फ चन्नू बनूड से अपने चाचा के लडक़े से अलग हो गया और वह चप्पड़चिड़ी साइड कूडा उठाने चला गया। उसके चाचा के लडक़े को किसी ने सुबह 7 बजे के करीब सूचना दी कि चप्पड़चिडी के पास किसी कूडे वाले की हत्या हो गई है। जब उसके चाचा का लडक़ा वहां पहुंचा तो देखा कि फरासत का शव था जिसका सिर नहीं था। उसने कपड़ों से उसकी पहचान की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।

By Admin

Translate »