फोटो: ज्वैलर की दुकान को लूट को अंजाम देने वाले आरोपियों को अदालत लेते जाते पुलिस अधिकारी

मोहाली,22अक्टूबर (Geenews Network) गांव लोहगढ़ जीरकपुर में दिव्या ज्वैलर की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम देते हुए की गई फायरिंग मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात को कुख्यात गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ फौजी ने अपने साथी संग मिलकर 14 अक्टूबर को अंजाम दिया था। फौजी के दूसरे साथी की पहचान राहुल वैद निवासी अंबाला के रूप में हुई है। राहुल वैद को पंचकूला क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मोहाली पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। इस मामले से जुड़े एक तीसरे आरोपी को जीरकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसने लूट की वारदात के बाद आरोपी फौजी और राहुल वैद को भगाने में मदद की थी।

आरोपी की पहचान हरियाणा अंबाला जिले में पड़ते गांव बरनाला के रहने वाले महेश शर्मा के रूप में हुई है। आरोपियों से .32 बोर व 30 बोर के दो पिस्टल , 22 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल किया हरियाणा नंबर सप्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुआ हैं। गैंगस्टर फौजी मूल रूप से जिला मानसा के गांव मुड़तसैदेवाला का रहने वाला है। वह कुछ समय से जीरकपुर में शिवालिक विहार में रह रहा था। आरोपियों के खिलाफ जीरकपुर थाने में लूट व आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। पकड़े गए दोनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर थे।

गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ फौजी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के अलग-अलग थानों में 10 के करीब संगीन मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, फिरौती और अवैध हथियार संबंधी मामले दर्ज हैं। फौजी के खिलाफ 6 अप्रैल 2024 को पिंजौर थाने में आईपीसी की धारा व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में गैंगस्टर फौजी को पुलिस ने मोस्ट वांटेड करार देते हुए उस पर इनाम भी घोषित किया था। हत्या के लिए चाहिए थे हथियार,

इसलिए फौजी ने लूटी ज्वैलरी शॉप

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंगस्टर फौजी रोहतक (हरियाणा) के कूकी गैंग के साथ मिलकर काम करता था। शनिदेव उर्फ कूकी गैंग की पानीपत (हरियाणा) के पंपू गैंग पुरानी रंजिश है। दोनों गैंग में लंबे समय से गैंगवार चलता आ रहा है। गैंगस्टर फौजी ने पंपू गैंग के राजेश पंपू की हत्या करनी थी। उसकी हत्या के लिए गैंगस्टर फौजी को बढिया हथियार खरीदने थे, जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। उसने अपने साथी राहुल वैद के साथ मिलकर 14 अक्टूबर को लोहगढ़ (जीरकुपर) में दिव्या ज्वैलर पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और उन पैसों से ऑटोमैटिक हथियार खरीदकर लाया था। लोहगढ़ में वारदात के दौरान आरोपी चोरी की बाइक पर आए थे, जो वारदात के बाद वहीं छोड़ गए थे। दोनों आरोपियों का उनका तीसरा साथी महेश शर्मा वरना कार लेकर भबात में इंतजार कर रहा था। बाद में तीनों वहां से फरार हो गए थे।

राहुल वैद को पकडऩे गई पुलिस पर चढ़ाई कार

फौजी को पुलिस ने पहले पकड़ लिया था। उसने अपने साथी राहुल वैद का पंचकुला में ठिकाना बताया। जीरकपुर पुलिस ने राहुल वैद को पकडऩे के लिए पंचकुला क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर सांझा ऑपरेशन चलाकर रेड की। रेड दौरान राहुल वैद ने अपनी वरना कार क्राइम ब्रांच पंचकुला के पुलिस कर्मचारी पर चढ़ा दी। क्राइम ब्रांच टीम ने उसे गिरफ्तार किया जिसके खिलाफ पिंजौर थाने में मामला दर्ज किया गया। उसे प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लाया जाएगा।कूकी गैंग के भाई की पंपू गैंग ने की थी हत्या,

इसलिए फौजी लेना चाहता था बदला फौजी ने पूछताछ में खुलासा किया उसके रोहतक (हरियाणा) के शनिदेव उर्फ कूकी गैंग से संबंध हैं। वर्ष 2013 में राकेश पंपू निवासी गांव शिवाह पानीपत हरियाणा जोकि पंपू गैंग ऑपरेट करता था ने कूकी गैंग के सरगना शनिदेव के भाई सुखविंदर नरवाल का रोहतक में कत्ल करवा दिया था। सुखविंदर नरवाल गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ फौजी का अच्छा दोस्त था। फौजी ने सुखविंदर नरवाल की हत्या का बदला लेने के लिए वर्ष 2017 में राजस्थान की कोटा बूंदी अदालत में पेशी पर आए राकेश पंपू पर फायरिंग कर दी थी। लेकिन इस हमले में राकेश पंपू बच गया था और गैंगस्टर फौजी के खिलाफ राजस्थान में बूंदी थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इसी तरह वर्ष 2018 में कूकी गैंग के गूर्गे रीशू की हत्या राकेश पंपू गैंग ने कर दी थी। जिसकी मुखबरी सैंडी नाम के व्यक्ति ने राकेश पंपू गैंग को दी थी। गैंगस्टर फौजी ने इस कत्ल का बदला लेने के लिए अपने साथी मीते व शीले के साथ मिलकर नयागांव मोहाली में मैंडी की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ नयागांव थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ था।फोटो ज्वैलर की दुकान को लूट को अंजाम देने वाले आरोपियों को अदालत लेते जाते पुलिस अधिकारी

By Admin

Translate »