-हत्या के बाद आरोपी फरार, तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

मोहाली,28 जुलाई ( Geenews network)सोहाना क्षेत्र में पड़ते गांव नानूमाजरा में देवर ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण छेड़छाड़ बताया जा रहा है। देवर अपनी भाभी से छेड़छाड़ कर रहा था जब उसने ऐसा करने से रोका तो आरोपी ने उसे गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय स्वाति के रूप में हुई है जो मूल रूप से यूपी के जिला मुरादाबाद के गांव ऊचा कानी की रहने वाली थी। वहीं, आरोपी की पहचान राजीव के रूप में हुई है। वारदात शनिवार रात पौने 8 बजे की है। हत्या के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। इस मामले में सोहाना थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 61(2) व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी राजीव के साथ मृतक की सास सीमा व ससुर श्याम को भी हत्या की बात छिपाने के आरोप में इस मामले में नामजद किया गया है। पहले भी करता था छेड़छाड़ आरोपी राजीव स्वाति के ससुर के बड़े भाई राजू का बेटा है। सभी नानूमाजरा में किराये के कमरों में रहते हैं और दिहाड़ी का काम करते हैं। करीब सात साल पहले स्वाति की शादी शिवम कुमार से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। पूछताछ में सामने आया है कि इससे पहले भी राजीव कई बार अपनी भाभी स्वाति से छेड़छाड़ करता रहता था। स्वाति उसे टोकती थी और उसके अपने पति से भी इस बारे में बात की थी। शरिवार रात करीब पौने 8 बजे स्वाति व उसका बड़ा बेटा दीपू और सास-ससुर कमरे थे। उसी दौरान राजीव आया और उसके सास ससुर के सामने स्वाति से अश्लील हरकतें करने लगा। स्वाति ने उसका विरोध किया और राजीव ने देसी कट्टा निकाला और स्वाति को गोली मार दी। हत्या के बाद राजीव फरार हो गया। उसके बाद स्वाति के मामा ससुर को फोन पर हत्या की जानकारी दी गई और वह स्वाति के पति शिवम को लेकर घर पहुंचा। शिवम के बेटे दीपू ने अपने पिता को बताया कि राजीव चाचा ने मां को गोली मार दी। शिवम ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। एसएचओ सोहाना मौके पर पहुंचे और लाश को सिविल अस्प्ताल ले गए। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम बलौंगी के शमशान घाट में स्वाति का संस्कार किया गया। सास-ससुर ने हत्या की बात छिपाई

जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि इस मामले में स्वाति की सास सीमा और ससुर श्याम को भी मामले में नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वाति की सास-ससुर ने हत्या की बात छिपाई। उन्होंने एक झूठी कहानी बनाई कि मोबाइल की बैटरी फटने से स्वाति की मौत हुई है। उन्होंने आरोपी राजीव को बचाने का प्रयास किया और सच्चाई को छिपाया। उन्होंने कहा कि सास-ससुर के होते हुए राजीव ने अपनी भाभी से छेड़छाड़ का प्रयास किया अगर वह चाहते तो उसे रोक सकते थे और स्वाति की हत्या भी ना होती।

By Admin

Translate »