-हरियाणा के रोहतक का अमित था गिरोह का मास्टरमाइंड

मोहाली (Geenews Network ) मोहाली पुलिस ने इंटनेशनल लग्जरी कार चोर गरोह के दो सरगर्म गुर्गो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की हुई 9 लग्जरी गाडियां बरामद की हैं। आरोपी अब तक 400 से अधिक कारों को बॉर्डर पार करवाकर दूसरे देशों में बेच चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश निवासी गांव सिसर खास जिला रोहतक (हरियाणा) व अमित निवासी वार्ड नंबर -5 जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। अमित इस गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। आरोपी अमित को पुलिस ने गुप्त सूचना पर उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी इंदरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से विदेश भागने की फिराक में था। पुलिस ने पहले रमेश को गिरफ्तार किया था जिसकी निशानदेही पर अमित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सोहाना थाने में बीएनएस की धारा 303(2) , 317 (2) , 318 (4) , 336 (2), 336(3) , 338, 340 (2) ,61 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से कुल 9 कारें जिनमें 5 फारच्यूनर , 2 इनोवा क्रिस्टा, 1 क्रेटा व 1 ब्रेजा कार बरामद हुई है।
अमित से पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह मुख्य हैंडलर खिहोतो अचोमी है जो दीमापुर नागालैंड का रहने वाला है। वही सारी चोरी की कारों को आगे बेचता था। वह लंबे समय से उसके संपर्क में है। उसने अब तक 400 से अधिक कारों को बॉर्डर पार करवाकर दूसरे देशों में बेच दिया है। इन कारों को भूटान समेत अन्य पड़ोसी राज्यों में बेचा गया है। अभी तक किसी सरकारी अधिकारी की भूमिका सामने नहीं आई है। एसएसपी डॉ संदीप गर्ग ने बताया कि यह गिरोह पिछले 14-15 साल से पूरे देश में सक्रिय है। मोहाली पुलिस ने 400 में से करीब 77 कार की पहचान कर ली है। इनमें से 9 गाडय़िों को बरामद भी कार लिया है। बरामद की गई गा पुलिस ने उन लोगों की भी पहचान कर ली है जो चोरी की गई गाड़ी पर एक्सीडेंट गाड़ी के इंजन और चेसिज नंबर लगाते थे।
इस तरह बेचते थे कार
पंजाब की मोहाली पुलिस ने एक इंटरनेशनल लग्जरी कार चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह अब तक 400 से अधिक चोरी की गाडिय़ां देश विदेश में बेच चुका है। यह गिरोह इतना शातिर था कि पहले एक्सिडेंट टोटल लॉस कार खरीद कर उनके डॉक्यूमेंट अपने पास रख लेता थे। फिर एक्सिडेंटल गडिय़ों को डिसमेंटल कर उनके डॉक्यूमेंट वाली सेम लग्जरी कार चुराते थे। उन पर डिसमेंटल की गई गाडियों के चेसी, इंजन नंबर टेंपर कर देते थे। इसके बाद इन कारों को नॉर्थ ईस्ट स्टेट व साथ लगते पड़ोसी देशों में अपने ग्राहकों को बेच देते थे।
पुलिस ने कार चोरी से जुड़े मामले में कुछ दिन पहले रमेश को काबू किया था। जबकि उसकी पूछताछ की गई तो उससे इस सारे गिरोह का खुलासा हुआ है। उसने गिरोह के मास्टर माइंड अमित के बारे में बताया। यह दोनो रोहतक हरियाणा के रहने वाले है। हालांकि अमित विदेश भागने की फिराक में था। इस दौरान पुलिस ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से काबू कर लिया। उन्होंने माना है कि वह कई राज्यों से एक्सिडेंटल गाडिय़ां खरीदते थे, इसके बाद वारदात को अंजाम देते थे।
