मोहाली,22 जुलाई(Geenews Network ) डेराबस्सी के अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग करने वाले 3 नाबालिग लड़कों को मोहाली पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी जिला मोहाली डॉ. संदीप कुमार गर्ग ने आज यहां एक प्रैस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि 20 जुलाई को अपोलो डायनोलॉजिकल सेंटर डेराबस्सी में दो लड़के मुंह और सिर पर सफेद पट्टियां बांध कर एंटर हुए। दोनों ने अस्पताल कर्मी उषा रानी को एक मुड़ी हुई पर्ची दी, जिसमें हिंदी भाषा में लिखा था कि अगर आप अपनी सुरक्षा चाहते हैं तो पर्ची पर दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप कॉल करके बात करें। इसे मजाक में न लें क्योंकि आज एक गोली चली है तो कल 101 गोलियां चलेंगी। उन्होंने बताया कि बाहर आने के बाद उनमें से एक ने पिस्तौल निकाली और हवा में गोली चला दी और फिर तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग निकले।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 125, 351(2), 351(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

उन्होंने बताया कि एसपी शज्योति यादव एवं डीएसपी के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन किया गया। हरसिमरत सिंह और सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह की देखरेख में उक्त टीमों द्वारा मामले में तकनीकी और मानव संसाधन उपलब्ध कराए गए। 3 जुवनाइल युवकों (जो नाबालिग हैं) को एक रिवाल्वर ,2 जिंदा कारतूस और चले हुए कारतूस के खोल जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों किशोर डेराबस्सी के रहने वाले हैं। जिसका कनेक्शन गैंगस्टर कोशल चौधरी ग्रुप से पाया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने में कोशल चौधरी और उसके ग्रुप के अन्य सदस्यों की संलिप्तता की भी गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किशोरों में से एक के खिलाफ पहला मामला भी दर्ज कर लिया गया है। तीनों नाबालिकों को बाल सुधार गृह होशियारपुर में रहने के लिए भेज दिया है।
