पुलिस को मिली थी सूचना, पुलिस ने ट्रैप लगाकर दबोचा

मोहाली,19 जुलाई (Geenews network) सीआईए व जीरकपुर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन दौरान एक युवक को .315 बोर पिस्टल व दो खाली मैग्जीन सहित काबू किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक किसी गैंग के लिए काम करता है और जीरकपुर एरिया में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को प्रीत कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बॉबी के रूप में हुई है जोकि प्रीत कॉलोनी जीरकपुर का ही रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हैड कांस्टेबल हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह हवलदार गुरबाज सिंह, विक्रम व सिपाही अमृतपाल सिंह के साथ चंडीगढ़-अंबाला हाइवे पर पहलवान ढाबा के पास गश्त पर तैनात थे। रात करीब 8 बजे उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ जीरकपुर एरिया में रैकी कर रहा है। वह गैंगस्टरों के लिए काम करता है और आज भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना के आधार पर प्रीत कॉलोनी में नाकाबंदी की। उसी दौरान जब आरोपी बॉबी वहां पहुंचा तो वह पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे घेरा डालकर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से .315 बोर पिस्टल व दो खाली मैग्जीन बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कर पिस्टल अपने कब्जे में ले लिया।

By Admin

Translate »