फर्जी सिम कार्ड से इन ड्राइव एप्प डाउनलोड करके बुक करवाते थे राइड, फिर सुनसान जगह देखकर लूट लेते थे गाड़ियां

आरोपियों से लूटी हुई दो गाड़ियां व मोबाइल बरामद

मोहाली,28 जून (Geenews network) मोहाली पुलिस ने हथियारों की नोक पर कार स्नैच करने वाले गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 2 टैक्सी कारें, एक मोबाइल फोन बरामद की है। इस गिरोह को सीआईए स्टाफ व मोहाली पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरों की पहचान रोहित शर्मा निवासी गांव दियोन जिला बठिंडा, मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू निवासी गुरु नानक बस्ती गांव कोठा गुरु जिला बठिंडा, योगेश ठाकुर उर्फयुवी निवासी बठिंडा, हरमनदीप सिंह उर्फ मान निवासी गांव वजीराबाद निवासी बनूड जिला पटियाला के रुप में हुई है। चारों आरोपियों के खिलाफ 24 जून को थाना सोहाना में आईपीसी की धारा 379बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। चारों आरोपियों को मोहाली अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने चारों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस को आरोपियों से एक हरियाणा नंबर एक्सेंट कार, एक हयुंडई की औरा टैंपरेरी कार व स्नैच किए गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

21 22 जून को लूटी थी टैक्सी कार

एसएसपी मोहाली ने प्रैस कॉन्फ्रैस के दौरान जानकारी दी कि 21/22 जून की मध्यरात्रि को सरवन कुमार निवासी सिटी अमरोह जिला अमरोहा यूपी हाल निवासी जंडपुर जो टैक्सी चलाता है। वह सीपी मॉल सेक्टर-67 के सामने खड़ा था। उसी दौरान उसे इनड्राइव एप्प के माध्यम से गांव बठलाना के लिए राइड बुक की थी। उसने सीपी मॉल के पास से चार अज्ञात लोगों को एक टैक्सी में बिठाया था। गांव बठलाना पहुंचने से पहले सेक्टर-104 म्यूनिसिपल हाइट के पास कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने उसकी गर्दन पकड़ ली और कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने उस पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी गाड़ी रुकवा ली। लुटेरों ने उससे मोबाइल फोन, 4 हजार नकदी और कार की चाबी छीन ली। बाद में उसे कार से बाहर फेंक दिया और उसकी कार लेकर फरार हो गए। उस समय सोहाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों पर स्नैचिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

24 जून को फिर लूटी ऑरा कार

लुटेरों ने एक दूसरी वारदात में नवीन कुमार निवासी गांव डेगाना थाना जुलाना जिला जींद को अपना टारगेट बनाया। नवीन मोहाली जिले में पड़ते नयागांव में किराये पर रहता है और टैक्सी ड्राइवर का काम करता है। उसके पास अपनी कार ऑरा हुंडई है जो उसके भाई कपिल के नाम रजिस्टर्ड है। 24 जून को नवीन को लगभग ढाई बजे इनड्राइव एप्प के माध्यम से सेक्टर-67 मोहाली से बनूड़ तक एक बुकिंग हुई। वह सेक्टर-67 मोहाली से तीन युवकों को अपनी टैक्सी में बिठा लिया। सेक्टर-67 से वह निकले और बनूड़ के लिए रवाना हो गए। जब वह लांडरा-बनूड़ रोड से थोड़ा पीछे सेक्टर-104 मोहाली पहुंचे तो पिछली सीट पर बैठे युवक ने उसके हाथ कपड़े से बांध दिए और उसके बगल में बैठे युवक ने उसकी गर्दन पकड़ ली। जिन्होंने उसकी कार रोककर उसका मोबाइल फोन, नकदी और कार लूट ली और फरार हो गए। जिस पर 24 जून को अज्ञात लुटेरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379बी के तहत सोहाना थाने में मामला दर्ज किया गया। लुटेरों को पकड़ने के लिए बनाई थी विशेष टीम एसएसपी मोहाली गर्ग ने बताया कि मामलों की महत्ता और गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में एसपी हरबीर सिंह अटवाल, डीएसपी हरसिमरत सिंह बल , इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ मोहाली की एक टीम को इसमें शामिल किया गया। मामले की जांच के दौरान तकनीकी एवं मानव स्रोतों की मदद से 26 जून को अमरवीर कॉलोनी हिसार अग्रसेन धर्मशाला निकट बस स्टैंड पहेवा हरियाणा से एक आरोपी व दूसरे को 27 जून गांव वजीराबाद राजपुरा से गिरफ्तार किया गया । उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपी काबू किए गए। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह फर्जी सिम कार्ड नंबर से इनड्राइव एप्प डाउनलोड किया था और फर्जी विजय नाम पर इंड्राइव अकाउंट बनाया था, जिससे उसने ये दोनों टैक्सियां बुक की थी और कार लूट की वारदातों को अंजाम दिया था।

By Admin

Translate »