मोहाली,28 जून (Geenews network) सिटी खरड़ पुलिस ने एक व्यक्ति को 2 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कौशल कुमार के रूप में हुई है। आरोपी कौशल गांव धुरिया जिला बदायु यूपी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को खरड़ कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिंम के तहत उनकी पुलिस पार्टी गश्त पर तैनात थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक युवक नशा तस्करी का धंधा करता है जो यूपी से बड़ी मात्रा में अफीम की खेप लेकर मोहाली के रास्ते खरड़ की ओर आ रहा है। पुलिस ने समय रहते नाकाबंदी की और आरोपी कौशल कुमार को पुलिस ने उस समय नाके से गिरफ्तार किया गया जब वह सामने खड़ी पुलिस को देखकर अपना रास्ता बदलने लगा और पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जब उसके बैग की तलाशी ली तो बैग से पुलिस को 2 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर लिया।
