बलौंगी में चल रहा था यह धंधा, पुलिस ने की रेड

मोहाली,5 जून (Geenews network) मोहाली में चल रहे देह व्यापार में जिला उपायुक्त द्वारा रेड की गई जहां रेड के दौरान दो लड़कियों को छुड़ाया गया। देहव्यापार करवा रही आरोपी महिला सोनू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में आरोपी सोनू के खिलाफ अनैतिक दुर्व्यवहार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,6। भारतीय दंड संहिता की धारा 370 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 जैसी गंभीर अपराधिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई 5 जून को बचपन बचाओ आंदोलन की शिकायत पर की गई थी।बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य समन्वयक यादवेंद्र सिंह मान ने बताया कि उनकी संस्था बचपन बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय बाल शिकायत केंद्र में शिकायत आई थी कि मोहाली शहर में सोनू नाम की एक महिला विहार से दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर लाई है। इन में एक लड़की 12 और दूसरी लड़की 14 वर्ष की है। दोनो लड़कियों को डरा धमका कर उक्त महिला होटलों, फ्लैट, निजी घरों में भेज कर देह व्यापार करवाती है।

बलोंगी से किया गिरफ्तार

जिला उपायुक्त महिला को मिलकर संस्था ने शिकायत दी गई जिसके बाद जिला बालकल्याण समिति, बाल संरक्षण इकाई, पुलिस और बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्यों की एक रेस्क्यू टीम बनाई गई। जांच में पता चला कि दोनों लड़कियां बलाैंगी में है जिसके बाद टीम ने रेड की और दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया। लड़कियों के अलावा उसी कमरे में देह व्यापार कराने वाली आरोपी महिला सोनू भी मौजूद थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

झगड़े के बाद भागी थी घर से

दोनों नाबालिग लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि उनका माता पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और वह घर से भाग गई और उसी दाैरान उन्हे सोनू नाम की महिला मिल गई और वो अपने साथ मोहाली ले गई। उसने उनसे कहा कि वो उन्हे ब्यूटी पार्लर या घरों में काम करने के लिए लगवा देगी। कुछ दिन बीतने के बाद भी उक्त महिला ने कहीं भी नहीं लगाया जिसके बाद उन्होंने अपने घर पर बात करने के लिए कहा तो उक्त महिला कहने लगी कि तुम्हारे बाप के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगवा कर उस पर केस दर्ज करवा देगी। जिसके बाद उनसे मारपीट कर देह व्यापार में जबरन भेजने लगी।

By Admin

Translate »