आरोपियों से तेजधार हथियार बरामद
मोहाली 21मई (Geenews network) बलौंगी पुलिस ने चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन व्यक्तियों से साइकिल चैन की गरारी से बने हथियार और अन्य धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं।बलौंगी पुलिस स्टेशन के एसएचओ सुमित मौर ने कहा कि कुछ दिन पहले इन व्यक्तियों द्वारा बलौंगी में एक व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया गया था और जिस व्यक्ति का फोन चोरी हुआ था, उसने इन व्यक्तियों की पहचान कर ली थी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि वह गली में खड़ा होकर अपनी बेटी से फोन पर बात कर रहा था, तभी दो लड़के मोटरसाइकिल पर आये और मोबाइल फोन लेकर भाग गये। मोटरसाइकिल के पीछे कोई नंबर नहीं था। उसने पुलिस को बताया था कि उसने खुद ही उनकी तलाश की और वह मोटरसाइकिल मिल गया जिस पर स्नेचर आए थे । गाड़ी चलाने वाला लड़का हरमन उनकी गली के सामने वाली गली में रहता है और दूसरा लड़का लवप्रीत बड़ माजरा में रहता है। इन दोनों ने ही फोन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बलौंगी थाने में लवप्रीत सिंह निवासी बड़माजरा और हरमन निवासी बलौंगी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 बी, 34 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कॉलोनी बलौंगी की आजाद कॉलोनी निवासी फरख्त ने जानकारी दी थी। इन लोगों के पास से एक मोटरसाइकिल और धारदार हथियार भी बरामद किए गए, जो अपराधियों के पास रखे हुए थे। उन्होंने कहा कि इन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि ये लोग और भी खुलासे करेंगे।
