मोहाली 16 मई (Geenews Network)ट्राइसिटी और पटियाला से कारे चुरा कर आगे उतराखंड के बेचने वाले गिरोह का मोहाली पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पटियाला के रहने वाले विनित गौतम, सौरभ गौतम आवेश और गगी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके पास से 3 कारे भी बरामद की है जो उन्होनें विभिन्न स्थानों से चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर केस की जांच का हवाला देते हुए अदालत से उनके पुलिस रिमांड की मांग की। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है। ट्राइसिटी से चुराई कारे उत्तराखंड में बेच देते थे स्क्रप डिलर को :एस.एस.पी. डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि उक्त तीनों आरोपी वाहन चोरी की वारदात को बेहद शातिराना अंदाज में अंजाम देते थे। चोरी किए जाने के बाद यह चोरी की कार को यू.पी. स्थित सहारनपुर और उत्तराखंड स्थित हरिद्वार के एक स्क्रेप डिलर को औने-पौने दामों में बेंच देते थे। स्क्रेप डिलर इन चोरी की कारों को पूरी तरह से खोल कर इनके सभी पूर्जे बेच देते थे। इस तरह से स्क्रेप डिलर इन चोरी की कारो को एक-एक पूर्जा बेच देते थे। 30 से 35 कारें चोरी किए जाने की बता आई है सामने : पुलिस की प्राथमिक जांच के दौरान बताया कि आरोपी पूरे ट्राइसिटी और पटियाला से करीब 30 से लेकर 35 कारे चोरी कर चुके है। आरोपी इन चोरी की कारों को आगे चुक चुके है। ट्रेप लगा किया गिरफ्तार :एस.पी. इंवेस्टीगेशन अमनदीप ङ्क्षसह, डी.एस.पी. गुरशैर ङ्क्षसह, सीआईए इंचार्ज शिव कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस काम में उनके गिरोह में और कितने अन्य सदस्य है अभी तक वह कुल कितनी कारे चुरा कर कहा-कहा पर बेंच चुके है।

By Admin

Translate »