मोहाली 6 मई (Geenews Network) 3 मई को लांडरा -बनूड मार्ग से छीनी कार मामले में दो गिरफ्तार थाना सोहाना एरिया के अंतर्गत पड़ते सेक्टर-89 नवासी राम चंद से 3 मई की रात को लांडरा-बनूड मार्ग पर दो लुटेरों ने तलवार की नोक पर उसकी स्विफ्ट गाड़ी छीन ली थी। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया था जब वह बनूड रोड पर एम आर बिल्डिंग के पास बाथरुम करने के लिए रुका था। आरोपियों ने पहले उसकी पिटाई की और बाद में उसकी गाड़ी व मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय दविंदर सिंह निवासी गुरु हरसहाय जिला फरोजपुर व परमिंदर सिंह ननू निवासी सरहिंद जिला फतेहगढ़ साहिब के रुप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सोहाना में आईपीसी की धारा 323, 324, 379बी व 34 के तहत मामला दर्ज हुआ था।आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की स्विफ्ट गाड़ी व एक किरपान बरामद हुई है।

By Admin

Translate »