
मोहाली 4 मई (Geenews Network) स्पाइस चौक के पास पुलिस ने तीन लोगों को 32 बोर पिस्टल चार जिंदा कारतूस, 50 ग्राम हेरोइन और दो लाख 20 हजार की नकदी के साथ गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों की पहचान शशीपाल, रमन और मनदीप वासी होशियारपुर के रूप में हुई है। फेज-1 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। एसआई सुखविंदर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गश्त व चेकिंग के लिए पुलिस स्पाइस चौक बलौंगी के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त आरोपी अक्सर गडशंकर इलाके में अपने साथियों के साथ ठहरता है। हमेशा की तरह श्मशान घाट, फेज-1 से स्पाइस चौक की तरफ अपने ग्राहक को नशे की सप्लाई देने जा रहा है, जिसके पास अवैध हथियार भी है। अगर अभी नाका लगाया जाए तो उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर-दबोचा।
