चंडीगढ़, 5 जनवरी (Geenews Network)वीरवार को चण्डीगढ़ व आसपास के इलाकों में कोहरे ने परेशान किया वहीं पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के कारण चण्डीगढ़ में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान गिरने से लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है। जिसके चलते यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ के सभी गवर्नमेंट, एवं प्राइवेट स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां अब 14 जनवरी तक रहेंगी, जबकि नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की छुट्टियां 9 जनवरी तक रहेंगी।

By Admin

Translate »