पहले तीन स्थानों पर बेटियों का कब्जा
मोहाली 28 अप्रैल (Geenews Network)पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा घोषित आठवीं कक्षा के परिणामों के अनुसार जिला मोहाली में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-70 (मटौर ) की स्टूडेंट शिल्पी देवी ने कुल 600/ 593 (98.83) अंक हासिल कर मैरिट लिस्ट में 7वां रैंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है जबकि खरड़ के स्टूडेंट सूरज कुमार ने कुल 600 /590 (98.33%) अंक हासिल कर मैरिट लिस्ट में दसवां रैंक लेकर जिले में दूसरा स्थान पर जगह बनाई है। इसी तरह सरकारी मिडल स्कूल बतौली की हरमनप्रीत ने कुल 600 / 588 (98फीसदी) अंक हासिल कर मैरिट लिस्ट में 12वां रैंक लेकर जिले में तीसरी पाॅजिशन बनाई है।जिले में पहला स्थान हासिल करने वाली शिल्पी देवी मटौर में रहती है। वह मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखती है। उसकी एक बड़ी बहन है जोकि 10वीं की छात्रा है। उसके पिता मनोज कुमार गोदरेज कंपनी में काम करते हैं जबकि मां सुनीता देवी कोठियों में काम करती है। शिल्पी ने बताया कि पूरे दिन में स्कूल व एक्सट्रा क्लोसिज के अलावा तीन घंटे पढ़ाई करती थी। उसका कहना है कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है। उसने बताया कि उसे उसकी हैड मैडम ने काफी मॉटीवेट ि किया है।इसी तरह जिले में दूसरे स्थान पर रहे सूरज कुमार मध्यमवर्गीय परिवार से संबंधित सूरज तीन भाई बहनों में मंझला भाई है जबकि बड़ा भाई दसवीं कक्षा का स्टूडेंट है और एक छोटी बहन भी है। सूरज के पिता शिव चंद्र शाह प्लंबर का काम करते हैं जबकि मां नीलू देवी हाउसवाइफ है। गुरु तेग बहादुर नगर खरड़ के मकान नंबर 2612 का निवासी सूरज कहता है कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहता है। जिसके लिए वह जी तोड़ मेहनत करेगा । उसने बताया कि वह अपने स्कूल की कक्षा आठ सेक्शन सी का स्टूडेंट पास आऊट हुआ है । उसकी क्लास इंचार्ज मैथमेटिक्स की टीचर सतिंदर कौर उसका रोल मॉडल है। जिनके द्वारा प्रोत्साहित किए जाने के चलते ही वह यह उपलब्धि हासिल कर पाया है। उसने बताया कि स्कूल में इवनिंग सैशन होने के चलते उसकी क्लासिस दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे तक लगती थी। जिसके चलते वह अक्सर रोजाना सुबह 4:00 बजे उठकर ही अपनी पढ़ाई पूरी करता था। उसने बताया रोजाना 5 से 6 घंटे पढ़ाई करने के बाद वह स्कूल जाता था और स्कूल में भी पढ़ाई करता । इस तरह सारा दिन पढ़ाई को देकर उसने यह मुकाम हासिल किया है। जिसके लिए वह अपने पेरेंट्स और क्लास इंचार्ज सहित स्कूल के प्रिंसिपल को प्रेरणा मानता है। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल भूपिंदर सिंह ने फोन पर स्टूडेंट को शुभकामनाएं दी।
