स्कूल खुलने और बंद होने दोनों का टाइम बदला

चण्डीगढ़ 19 मई (Geenews network)
पिछले 3 दिनों से पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। हरियाणा के बाद पंजाब में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। सरकारी आदेश के मुताबिक 20 मई में से 31 में तक सारे सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल अब सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे। पहले स्कूल सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खोले जा रहे थे। इसके अलावा स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। पंजाब में 1 से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी।
